रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) नगर के राधेश्याम मिनी टाउन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रामानुजगंज के द्वारा खुशनुमा परिवारिक जीवन जीने की कला विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष रूपवती जयसवाल डेंटिस्ट डॉ रंजना अग्रवाल पूर्व पार्षद ज्ञानती गुप्ता बी के रूपा एवं बलरामपुर के संचालिका बी के संजू के द्वारा कार्यकर्म का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बी केे संजू बहन के द्वारा उपस्थित आगंतुकों का स्वागत उद्बोधन से किया गया। पश्चात उन्होंने बताया की माउंट आबू में स्थित ब्रह्मा कुमारीज संस्थान से पूरे विश्व में 140 देशों में फैल रहा है संस्थान द्वारा लगभग 10 लाख महिलाएं अपना अध्यात्मिक सशक्तिकरण और नैतिक मूल्यों के माध्यम से अपने कार्यक्षेत्र में सभी अग्रसर रहते हुए श्रेष्ठ जीवन और श्रेष्ठ समाज और स्वर्णिम संसार के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बी के रूपा ने कहा कि नारी इस संसार का आधार है नारी प्रेम व सहयोग के साथ अपने जीवन को सफल बना सकते हैं नफरत घृणा नकारात्मकता के वातावरण में नारी शक्ति रूप बनकर वात्सल्य की प्रति मूरत बनकर प्रेम और शांति की लहर फैला सकती हैं आज महिलाएं स्वयं में सशक्त आवश्यकता है अपने शक्तियों को जानने की अपनी शक्तियों को पहचानने की हम सशक्त होंगे तो सारा संसार सशक्त होगा क्योंकि हम धुरी हैं इस धरा पर जीवन की हम जननी है।
- तलवार और फरसा के साथ 2 गिरफ्तार,,,आरोपियों ने किया सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास,,,फरारियो की तलाश
- कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह पार्टी से बर्खास्त,,, 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता खत्म,,,पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
- साले साहेब के बाद अब कांग्रेस के लोग जीजाजी मांग रहे हैं, स्मृति ईरानी का रॉबर्ट वाड्रा पर हमला
- आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर स्पेक्ट्रम आवंटन में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
- करण जौहर ने क्लिक की Ananya Pandey की Photo, तो इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने कहा- LOVE….
संपूर्ण संसार की स्वयं को अबला नासमझ स्व परिवर्तन करें अपने कल्याणी और शक्ति स्वरुप को पहचाने साथ ही उन्होंने बताया कि राजयोग मेडिटेशन के निमित्त अभ्यास से एकाग्रता मनोबल आत्मा विश्वास बढ़ता है हम मानसिक रूप से सशक्त हो जाते हैं और जीवन बदलने लगता है। अपने जीवन में मेडिटेशन को अवश्य शामिल करें और अपने दिव्य कर्मों की खुशबू से परिवार के साथ संपूर्ण विश्व को मुकाम तक पहुंचाएं। भूतपूर्व अध्यक्ष मधु गुप्ता ने बहुत सुंदर कविता का वर्णन करते हुए कहा कि नारी कल्याणी है।
अपनी शक्तियों को केवल घर के काम एवं परवरिश में पूरा समय न गवाए अपनी शक्तियों को पहचाने और समाज उत्थान मे भी अपना समय अवश्य दें। भूतपूर्व अध्यक्ष रूपवती जयसवाल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ अभियान के बावजूद भी समाज में सुधार नहीं दिखाई दे रहा है इसके लिए हमें विचार कर इसके परिणाम को बदलना होगा। डॉ रंजना अग्रवाल ने ब्रह्माकुमारी संस्था की सराहना की और सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी।
पुर्व पार्षद ज्ञानती गुप्ता में कहा कि हम यहां इस कार्यक्रम में ब्रम्हाकुमारी बहनों के द्वारा शिक्षा लेने आए हैं और हम इसे सुनकर अपनाएं तभी यहां आना सार्थक होगा। कार्यक्रम में महिलाओं कि उपस्थिति सराहनीय रही। वही राजयोग कॉमेंट्री द्वारा शांति की अनुभूति कराई गई।