बढ़ सकती है मार्च के बाद भी जियो की फ्री सर्विस

Shri Mi
3 Min Read

Jio-SIM-Cards-Preview-Welcome-Offer♦रिलायंस जियो यूजर की संख्या 10 करोड़
♦जल्द आ सकता है फोन भी
नईदिल्ली।
मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम (Reliance Jio) के कस्टरमर्स की संख्या 7.24 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ कस्टमर्स होंगे।पर यह भी कहा गया कि जैसे ही कंपनी अपनी सेवाओं के लिए पैसे लेना शुरू करेगी, ग्राहकों की संख्या कम भी होगी।लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी मुफ्त सेवाएं 31 मार्च से आगे बढ़ा सकती है।वैसे कंपनी पहले ही प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान का खुलासा कर चुकी है।अभी कंपनी की डाटा और वॉयस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक मुफ्त हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                      मुकेश अंबानी ने सितंबर 2016 में अपनी 4जी सर्विस शुरू की थी. सितंबर में रिलायंस ने जियो नामक मुफ्त 4जीबी डाटा के साथ सिम पेश किया था।पहले फ्री कॉलिंग और फ्री अनलिमिटेड मोबाइल डाटा का जियो का ऑफर दिसंबर के अंत तक था लेकिन बाद में यह बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया।31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म हो जाने के बाद रिलायंस जियो के ग्राहक हैपी न्यू ईयर ऑफर का फायदा उठा रहे है।इस ऑफर के तहत यूज़र हर दिन तेज स्पीड में 1जीबी डेटा इस्तेमाल मुफ्त में कर रहे है।

                                                        कंपनी अपनी सेवाओं को कब से सशुल्क करेगी।ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या फ्री सेवा 31 मार्च से आगे बढ़ाई जा सकती है?बता दें कि रिपोर्ट्स कह रही हैं कि टेलिकॉम कंपनियों के बीच छिड़ी प्राइस वार के बीच जियो अपना दबदबा बढ़ाने और बनाए रखने के लिए फ्री सेवा को कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ा सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close