पूजा अर्चना के बाद अमर ने किया छेरा पहरा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

1/16/2001 8:21 PMबिलासपुर— आज भगवान जगन्नाथ की सवारी बड़ी धूम धाम से रेलवे कालोनी स्थित उड़िया जगन्नाथ मंदिर से निकली। प्रदेश के निकाय एवं वाणिज्य उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने पूजा आराधना के बाद छेरा पहरा का रस्म निभाया। इस मौके पर महापौर किशोर राय और रेलवे जोन मण्डल प्रभारी व्ही.रामाराव ने भी बलभद्र और सुभद्रा की पूजा अर्चना की। साथ ही स्थानीय भाजपा नेता समेत हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बलभद्र, सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर आशीर्वाद लिया।

                           आज भगवान जगन्नाथ उड़िया मंदिर स्थित अपने घर से भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भव्य रथ में सवार होकर अपने मौसी के घर रवाना हो गए। मौसी के घर प्रस्थान करने से पहले प्रदेश के निकाय एवं वाणिज्य उद्योग मंत्री विधि विधान से नए पोषाक में भगवान जगन्नाथ की पूजा आराधना की। महापौर किशोर राय और रेल जोन मण्डल भाजपा प्रभारी व्ही.रामाराव ने भी भाई बहनों से प्रदेश और नगर की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।1/16/2001 8:16 PM

                         भगवान के रथ को खीचने से पहले प्रदेश के उद्योग मंत्री ने पूजा अर्चना करने के बाद छेरा पहरा का भी रस्म निभाया। मंत्री अमर अग्रवाल ने भगवान के पथ से छेरा पहरा का रस्म निभाते हुए झाड़ू लगाया और इसके बाद रथ को खींचा साथ ही मौसी के घर तीनों भाई बहनों को विदा किया। मालूम हो कि जगन्नाथ के रथ उत्सव को नवकलेवर के रूप में जाना जाता है। इस दिन भगवान नए रथ और नए स्वरूप में सजधजकर अपने मौसी के घर आनंद मनाने जाते हैं। प्रजा और भक्तगण भगवान का दर्शन करने लालायति रहते हैं।

               भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव के दौरान प्रसाद का भी वितरण किया गया। अमर अग्रवाल ने बताया कि रथ खींचने वालों में सभी धर्म और समुदाय के लोग शामिल हैं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा प्रत्येक वर्ष धूम धाम से मनाई जाती है। इस बार भगवान के दर्शन और रथ खींचने हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। पुलिस की व्यवस्था भी चाक चौबंद नजर आई।

                            अमर अग्रवाल ने बताया कि भगवान जगन्नाथ से हमने प्रदेश और जिले की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा है। भगवान का आशीर्रवाद हमेशा से बिलासपुरवासियों को मिलता रहा है। महापौर किशोर राय ने बताया कि हमने भगवान से शहरवासियों के लिए सुख समृद्धि और कृपा का आशीर्वाद मांगा है। भाजपा रेल जोन मण्डल प्रभारी रामराम ने बताया कि भगवान आज अपने प्रजा को दर्शन देने घर से बाहर आये हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा से उनकी जनता को मिलता रहा है। कार्यक्रम में रेलव जोन मंडल के प्रमुख डीआरएम देवराज पाण्डया ने भी भगवान का दर्शन के बाद रथ को खींचा

close