भगवान राम ने पढ़ाया मानवीयता का पाठ-अमर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_2187IMG_2181 बिलासपुर—-भगवान राम हम सबके आदर्श है। भगवान राम ने मर्यादाओं में रहकर मानव जीवन को असीम ऊंचाई दी है। उन्होने बंधनों के बीच रहते हुए जीवन जीने की परिभाषा दी है। मानव समाज के मार्ग को प्रशस्त किया है। यह बातें निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने रेलवे परिक्षेत्र दुर्गा पण्डाल कंस्ट्रक्शन कालोनी में आयोजित रामनवमी कार्यक्रम में कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      निकाय मंत्री ने कंस्ट्रक्शन कालोनी में आयोजित रामनवमी कार्यक्रम में शिरकत किया। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की पूजा अर्चना की। मंत्री ने कौशल्यानंदन से प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना की। सभी नगरवासियों के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा। पूजा अर्चना के बाद लोगों को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री ने सभी को भगवान राम के जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होने कहा कि जिसने भी मर्यादा भगवान राम को अनुशरम किया उसके जीवन में खुशहाली के अलावा रोग दोष ने झांकने का साहस नहीं किया है।

                             अमर ने बताया कि भगवान ने मानव योनी में अवतार लेकर मानव समाज को मानवीयता का पाठ पढ़ाया है। आदर्श पति,भाई,राजा, सेवक,ईमानदारी,सहृदयता की सीख दी है। अमर ने कहा कि एक मानव कितना अच्छा हो सकता है भगवान राम ने मानव योनी में अवतार लेकर हम सबकों बताया है। अमर ने कहा कि आयोजन समिति पिछले 59 सालों से इसी स्थान पर भगवान राम का जन्म उत्सव मना रही है। 60 वें वर्ष में आयोजन और भी बेहतर और व्यापक हो…जनभावनाओं के अनुरूप हो ऐसी कामना करता हूं।

प्रभारी मंत्री से मुलाकात

                      प्रदेश के निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने जिले के प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर से छत्तीसगढ़ भवन में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।

close