भगोड़ा मैनेजिंग डायरेक्टर गिरफ्तार..1 साल से फरार था 20 हजार का ईनामी…लगाया 50 लाख रूपयों का चपत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— पुलिस ने जमीन मामले में लाखों की धोखाधड़ी करने वाले रियल बिल्ड प्रायवेट कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को धर दबोचा है। आरोपी डायरेक्टर का नाम मनोरंजन सिंह है। मामला दर्ज होने के बाद मनोरंजन सिंह करीब एक साल से फरार था। आरोपी पर पुलिस ने बीस हजार रूपए ईनाम का एलान किया था। एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मनोरंजन सिंह जमीन खरीद बिक्री को लेकर करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को पचास लाख रूपए से अधिक का चूना लगाया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                           एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि करीब एक साल पहले मरवाही थाना क्षेत्र के निमिधा निवासी बृजभूषण जायसवाल ने ठगी की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराया था। तात्कालीन आईजी और पुलिस कप्तान के निर्देश पर मामला दर्ज के बाद आरोपी को धरपकड़ की कोशिश की गयी। लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। मामले में एक बार फिर पुलिस कप्तान ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा।

एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शिकायत कर्ता बृजभूषण जायसवाल ने बताया कि आरोपी मनोरंजन ने जमीन बिक्री के नाम पर एडवांस में 72 हजार रूपए लिया। लेकिन मनोरंजन ने न जमीन दिया और ना ही रूपए लौटाए। इसी तरह उसने प्रदीप जायसवाल,सुनील जायसवाल, बी.पी.गुप्ता आनन्द जायसवाल, गुलाब सिंह आरमों से भी धोखाधड़ी की। सभी को करीब पचास लाख रूपए से अधिक का चूना लगाया। सिविल लाइन थाना में आरोपी पर 4 जनवरी साल 2018 में 420 के तहत मामला दर्ज किया गया। लेकिन शिकायत की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया।

इसी क्रम में पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा के निर्देश पर जवानों के साथ आरोपी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गयी। पुलिस जवानों की दो टीम ने सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम खान की अगुवाई में उप निरीक्षक फैजुल शाह, प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, आरक्षक तरूण केशरवानी, चन्द्रकांत डरिया दीपक उपाध्याय, ओंकार सिंह ने आरोपी मनोरंजन सिंह पिता स्वर्गीय विनोद सिंह को धर दबोचा।

 

close