भरनी स्थित सीआरपीएफ कैम्प में जवान ने खुद पर मारी गोली..पुष्पेन्द्र की मौके पर ही मौत…जांच में जुटी पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Recruitment,process,begins,police department,chhattisgarh,cg policeबिलासपुर—बिलासपुर से चंद किलोमीटर दूर भरनी स्थित केन्द्रीय पुलिस कैम्प के एक जवान ने खुद पर गोली चला लिया है। गोली चलने से एपीसी की मौके पर ही मौत हो गयी। जवान ने खुद पर क्यों आत्षमघाती हमला किया फिलहाल जांच हो रही है। घटना के बाद बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। छानबीन की कार्रवाई हो रही है। स्थितियों का पता लगाया जा रहा है कि आखिर जवान ने आत्मघाती हमला क्यों किया। जानकारी के अनुसार जवान ने खुद सर्विस गन से हमला किया है।

                      एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर ने बताया कि भरनी स्थिति केन्द्रीय पुलिस कैम्प में कांस्टेबल रैंक के एक जवान ने खुद पर सर्विस गन से गोली चलाया है। गोली चलने से जवान की मौके पर ही मौत हो गयी है। नीरज चन्द्राकर ने बताया कि जवान का नाम पुष्पेन्द्र बघेल है। एपीसी के पद पर कार्यरत था। घटना सुबह की है। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम मौैके पर पहुंच गयी है। साथ ही बिलासपुर पुलिस के अलावा और अन्य जांच टीम भरनी पर पहुंच गयी है।

           बताया जा रहा है कि जवान पिछले कई दिनों से परेशान था। नीरज चन्द्राकर ने बताया कि परेशानी क्या थी..आत्मघाती कदम उठाने का क्या कारण था। जांच का विषय है। बैरक में रहने वाले जवानों और हो सके तो साथियों और प्रत्य़क्षदर्शियों से पता लगाया जाएगा। नीरज ने बताया कि फिलहाल अभी बिलासपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी है। जवान कहा का रहने वाला है जल्द ही बताया जाएगा। जवान की उम्र 45 से 50 के बीच है।

close