भांजे की मौतः मामी पर शक की सुई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cg_policeबिलासपुर—गौरेला के ज्योतिपुर गांव स्थित एक घर में नाबालिग की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने लाश को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मर्ग कायम के बाद पुलिस नाबालिग की मामी से पूछताछ कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  गौरेला थाना क्षेत्र के ज्योतिपुर निवासी राहुल जैन पत्नी,बेटे और भांजे के साथ रहता था। राहुल किसी काम से घटना के दिन बाहर गया था। इसी बीच पत्नी ने फोन से बताया कि शुभम की मौत हो गयी है। मौत की खबर के बाद राहुल जैन ने थाना पहुंच कर मामले की शिकायत की। बच्चे की संदिग्ध मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

                         पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को मृतक शुभम के गले में खरोच के निशान मिले हैं। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच में जुट गयी है। पूछताछ के दौरान शुभम की मामी ने पुलिस को दिए बयान में बार बार नई जानकारी दी है। जिसके चलते पुलिस ने मृतक के मामी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

             जानकारी के अनसुार घटना के समय घर में शुभम की मामी सीमा, शुभम और सीमा का लड़का ही था। थाना प्रभारी के अनुसार पंचनामा के दौरान मृतक के गले में खरोच के निशान मिले हैं। मामला संदिग्ध है। शुभम की मामी सीमा का बयान बार बार बदल रही है। जिसके चलते उस पर हत्या का संदेह जाना स्वभाविक है। थानेदार ने बताया कि शुभम के माता- पिता में तलाक के बाद नाबालिग मामा के साथ रहता था। शरारती होने के कारण मामी और मामा में विवाद होता था। सीमा जैन को शुभम का व्यवहार पसंद नहीं था। जिसके चलते पुलिस को सीमा पर संदेह है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

close