भाई बहनों ने दिया दर्शन..आम और खास ने मांगा आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160706-WA0452बिलासपुर– रेलवे क्षेत्र स्थित स्थित उडिया समाज मंदिर से भगवान जगन्नाथ की सवारी निकली। डीजी होमगार्ड गिरधारी नायक ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा। इस मौके पर उन्होने बलभद्र, सुभद्रा और जगन्नाथ से प्रदेश की खुशहाली और विकास का आशीर्वाद मांगा। उन्होने कहा कि भगवान का आशीर्वाद हमेशा सबके साथ रहता है। बिलासपुर हमेशा से मेरा चहेता शहर रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें उडिया समाज के मंदिर निर्माण में ईश्वर की कृपा से सेवा का अवसर मिला। मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       गिरधारी नायक ने पूजा अर्चना के बाद भगवान बलभद्र सुभद्रा और जगन्नाथ का रथ खींचा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भी तीनों भाई बहन को खुशी-खुशी मौसी के घर रवाना किया। रथयात्रा के दौरान भक्तों ने जमकर जयकारा लगाया। सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद भी मांगा।

                              नायक ने बताया कि परंपरा अनुसार तीनों भाई बहन का मौसी के घर रवाना होने से पहले साज श्रृंगार किया गया। विधि विधान से भक्तों ने भगवान की पूजा आराधना की गयी। सम्मान में रथ को खींचने का अवसर भी मिला। डीजी ने बताया कि भगवान रथ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। उनकी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। विश्वास है कि प्रदेशवासियों पर उनका स्नेह हमेशा की तरह बरसेगा।

                                     रथ रवाना होने से पहले पुजारियों ने भगवान की महाआरती की। इस दौरान भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उपस्थित थी।

जोगी परिवार ने भी किया दर्शन1-Jaisthambh chowk-RPR

                                              रायपुर में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ;जोगी के अध्यक्ष अजीत जोगी जी ने भी रथयात्रा में शिरकत कर भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लिया। जयस्तंभ चौक में जगन्नाथ भगवान् की रथ यात्रा  का जोगी ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं के विशाल जनसैलाब के बीच जोगी ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये। छत्तीसगढ़ वासियों के मंगलमय भविष्य की कामना की।

                       इस दौरान मरवाही विधायक अमित जोगी ने भी सपत्नीक टुरी हटरी पुरानी बस्ती रायपुर स्थिति प्राचीन जगन्नाथ मंदिर जाकर जगन्नाथ भगवान के दर्शन किए। पूजा अर्चना के बाद छतीसगढ की जनता की ख़ुशहाली के लिये प्रार्थना की।

close