रायपुर–भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे जन सुरक्षा अधिकार रैली गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ राजनैतिक द्वेष मात्र ही है। देश में हिंसा का कोई स्थान नहीं परंतु केरल की हिंसा पर जिस प्रकार से राजनैतिक लाभ लेने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी कर रही हैं, देश उनकी मंशा को भली-भांति समझती है। गुजरात गोधरा कांड के मुख्य आरोपी के नेतृत्व में इन दिनों चल रही भाजपा अपने को शुतुरमुर्ग समझने लगी है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने रायपुर राजधानी में भाजपाइयों द्वारा किए गए जन सुरक्षा अधिकार रैली को नौटंकी बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछले 14 वर्षो से जन सुरक्षा के अभाव से गुजर रहा है वही बस्तर में आम आदिवासियों के कत्लेआम, छात्रावास में आदिवासी छात्राओं से बालात्कार और फर्जी मुठभेड़ में छोटे-छोटे स्कुली बच्चो की मौत। समूचे प्रदेश में महिलाओं से अनाचार की घटनाएं लगातार बढ़ी है, यहां तक स्कूलों में भी हमारी बच्चियां सुरक्षित नही है। एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार महिला उत्पीड़न के मामले पर छत्तीसगढ़ देश मे चैथे स्थान पर है। प्रदेश में पत्रकार एवं मीडिया जगत असुरक्षा का भाव झेल रहा है। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिये सड़को पर उतरना पड़ता है सरकार से भरोसा समाप्त हो जाने के चलते राज्यपाल महोदय से गुहार लगानी पड़ती है।
आज की अन्य खबरें
सीमांकन में देरी करने वाले तहसीलदारों को जारी होगा शो-कॉज नोटिस
रायगढ़ में डा.रमन बोले- 2018 के चुनाव में पत्ता साफ होने का डर अभी से कांग्रेसियों के चेहरे पर
अम्बिकापुर के सरकारी कन्या आश्रम से छात्राओं को भागने पर मजबूर होना पड़ा और एक छात्रा की मौत हो गयी, प्रदेश में भाजपा की वादाखिलाफी एवं लगातार तीन वर्षों से अल्पवर्षा सूखे के चलते अनाज पैदा करने वाला किसान आत्महत्या कर रहा है, क्या यह जन असुरक्षा नही, क्या राम मनोहर खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा शाषित राज्य हरियाणा में ढोंगी बाबा गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद सिरसा से लेकर पूरा हरियाणा जलता रहा, बेगुनाह 40 से अधिक लोगो की मौत हो गयी, परन्तु भाजपा को जनसुरक्षा की चिंता नही दिखाई दी।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
रायगढ़ में डा.रमन बोले- 2018 के चुनाव में पत्ता साफ होने का डर अभी से कांग्रेसियों के चेहरे पर
उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ योगी राज में सैकड़ों बच्चों की शासकीय अस्पताल में मौत, साम्प्रदायिक हिंसा के चलते आमजनो की हत्या कफ्र्यू लगाना पड़ता हो, आये दिन जनसुरक्षा तार-तार होती हो कानून व्यवस्था चरमरा गयी हा, यह भाजपा को दिखाई नही पड़ता। भाजपा राजनैतिक लाभ के चलते देश को धर्म और सामाजिक आधारो में बांटने का कार्य करती रही है।