बिलासपुर—मध्यप्रदेश तकनिकी शिक्षा कौशल विकास मंत्री का आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ भवन में स्वागत किया। शानदार स्वागत से उत्साहित उमाशंकर गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट में रहकर काम करने को कहा। उन्होने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बातों ही बातों में उन्होने विपक्ष पर तंज किया।
उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है। पिछले तेरह सालों से लोगों का विश्वास रमन सिंह के प्रति है। आगे भी यह विश्वास मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मन लगाकर अपना काम करें। विपक्ष का काम केवल चिल्लाना है। उनका गरीब,मजदूर, किसानों के दुख सुख लेना देना नहीं होता है।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, राजेन्द्र अग्रहरि, सहदेव कश्यप,सतीश गुप्ता, अजीत सिंह भोगल, आनंद दुबे,संजीत मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुकांत वर्मा, पप्पू ठाकुर, राकेश चंद्राकर, चंदना गोस्वामी, सीमा पाण्डेय, प्रतिभा मिश्रा, देवेन्द्र गोस्वामी, अंकुश गुप्ता, सुभाष जैन समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।