रायपुर—छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी प्रदेश प्रवक्ता अशोक शर्मा ने ताड़मेटला काण्ड पर सीबीआई रिपोर्ट जाहिर होने के बाद भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। पाण्डेय ने कहा कि दोनों ही दल आदिवासी विरोधी हैं। उन्होने कहा कि सरकार समर्थित सलवा जुड़ूम अभियान की अगुवाई कांग्रेस नेता ने ही की थी। उस दौरान उस नेता को भाजपा के 13वें मंत्री के रूप में साधन.सुविधायें उपलब्ध करायी गई। अजीत जोगी ने सलवा जुड़ूम का विरोध भी किया था।
शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि भाजपा और कांग्रेस अन्तर्मन में झांके। उनके कारण ही बस्तर खून से लाल हुआ है। खून का खेल आज भी चल रहा है। बस्तर में नारी, नौकरी और नदी से बस्तरवासियों को वंचित किया जा रहा है। आदिवासी हित में वक्तव्य देकर भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है।
प्रदेश में अफसरशाही का परिणाम आज सबके सामने है। भाजपा नेता जांच एजेंसी पर ऊंगली उठा रहे हैं। लोकतंत्र के लिये शुभ संकेत नहीं है। एक तरह निरीह आदिवासियों को नक्सली बता कर मारा जा रहा है। बस्तर में आदिवासी संस्कृति को खत्म करने का प्रयास सिर्फ खनिज सम्पदा के दोहन के लिए रणनीति बनायी जा रही है। नक्सल समस्या के समाधान के लिए आर्थिक.सामाजिक और वार्ता को केवल कागजों और वक्तव्यों में रखा गया है। समस्या के समाधान की इच्छाशक्ति भाजपा सरकार में दिखाई ही नहीं देती है।