संभागीय कार्यशाला में पहुंचे भाजपा दिग्गज

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20150816-WA0000बिलासपुर—- कोनी स्थित स्वर्गीय लखीराम अग्रववाल भवन में आज से भारतीय जनता पार्टी की दो पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाभियान संभागीय दो दिवसीय कार्यशाला का आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने झण्डारोहण के साथ किया। इस मौके पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का समवेत स्वर में गायन किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     दो दिनों तक चलने वाला महाभियान कार्यक्रम में कुल पांच सत्र होंगे। पहला सत्र आज दोपहर एक बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम के शुरूआत में स्वागत भाषण के अलावा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल ने महाभियान का प्रस्तवाना को सबके सामने रखा। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के अलावा बिलासपुर संभाग के सभी भाजपा अध्यक्ष जिला और प्रदेश के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। कुल 310 लोगों का पंजीयन कर कार्यक्रम मे बुलाया गया है।

                       पहले सत्र में उपस्थित लोगों के सामने प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने भाजपा का इतिहास एवं विकास पर भाषण दिया। इसके बाद कार्यकर्ता एवं व्यक्तित्व विकास पर सच्चिदानंद उपासने ने अपने विचार रखे।

                         धरम लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादियों की पार्टी है। पार्टी का मूल उद्देश्य जन के साथ देश का विकास करना हमेशा से प्रमुख उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम विश्व के सबसे बड़े दल हैं जाहिर सी बात है कि देशवासियों के साथ पूरी दुनिया को हम से बड़ी उम्मीदें है। कौशिक ने कहा जब हम देश के लिए काम करते हैं तो पार्टी के प्रति लोगों का अपने आप झुकाव हो जाता है। जिसके कारण ही हम आज दुनिया के सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित हो गये हैं।

                       कार्यकर्ता कों संबोधित करते हुए सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि जब तक कार्रकर्ता संपूर्ण नहीं होंगे तब तक देश के बारे में लोगों तक जानकारी नहीं पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सफलता में सबसे बड़ा योगदान भाजपा कार्यकर्ता का है। उनके व्यक्तित्व के चलते ही आज हम देश के कई राज्यों में सफलता पूर्वक सरकार चला रहे हैं।

                    कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर मंत्री अजय चंद्राकर ने भाषण दिया। शिवरतन शर्मा ने हमारी सैद्धांतिक विषय पर प्रकाश डाला।

             कार्यक्रम के तीसरे और आज के अंतिम सत्र में केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि जो काम किये जा रहे हैं उन्हें आम जन तक पहुंचाये। पिछले 12 सालों में राज्य सरकार ने महिलाओं आदिवासियों किसानों और गरीबों के लिए क्या किया। उनके हित में क्या क्या योजनाएं सरकार लायी है इसकी जानकारी गांव और गति तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी के होनहार कार्यकर्ताओं की है। अमर अग्रवाल ने कहा कि पिछले एक साल में देश की प्रतिष्ठा को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार ने बहुत काम किये हैं। अमर ने बताया हमारी केन्द्र सरकार ने 24 से अधिक देश हित में महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया है। इन योजनाओं और आमलोगों को इससे मिलने वाले लाभ को जन-जन तक पहुंचाने का काम भाजापा के योद्धाओं का है। अमर अग्रवाल ने कहा कि मुझे अपनी पार्टी के एक-एक जुझारू कार्यकर्ताओं पर नाज है। जिनके दम पर ही हम सिफर से शिखर की ओर कदम बढ़ाया है। हमें अपने देश को विश्वमानचित्र पर मजबूती के साथ देखने के लिए हमेशा की तरह मिलजुलकर काम करना होगा।

                                  17 अगस्त को पांचवे  चरण  के कार्यक्रम में संगठन नेता पवन साय और मीडिया प्रभारी रसिक परमार क्रमशः हमारा विचार परिवार पर और मीडिया एवं शोसल मीडिया पर अपने विचार रखेंगे। छठवें चरण के सत्र में राम प्रताप सिंह और भूपेन्द्र सवन्नी हमारी कार्य पद्धति और देश के समक्ष चुनौतियों पर व्याख्यान देंगे।

                                    आज के कार्यक्रम में मंत्री पुन्नू लाल मोहिले, शिवरतन शर्मा, सक्ति विधायक राम खेलावन साहू, बनवारी लाल अग्रवाल, नारायण चंदेल, जोगेश लाम्बा, गिरधर गुप्ता, गिरीश शुक्ला, प्रेम आर्य आदि महत्वपूर्ण नेता विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share This Article
close