भाजपा का संकल्प पत्र–अमर ने बताया पत्रकार कल्याण बोर्ड का होगा गठन..सरकार बनाने सभी समाज से मांगा समर्थन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा का संकल्प पत्र की घोषणा की गयी। घोषणा पत्र जारी होने के बाद अमर अग्रवाल ने बिलासपुर की जनता से घूम-घूम कर संवाद किया। उन्होने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य को नक्सलमुक्त, शिक्षित, स्वस्थ, विकसित और कृषि सम्पन्न बनाने का संकल्प लिया है । महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। पत्रकार कल्याण बोर्ड का भी गठन किया जाएगा।  राज्य में छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी का निर्माण होगा। इसके अलावा मेधावी छात्राओं को यातायात में सुविधा दिए जाने के साथ ही महिलाओं को व्यापार के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
                    भाजपा का घोषणा कम संकल्प पत्र जारी हो गया है। आज अमर ने बताया कि आने वाले 5 सालों में किसानों को 60 वर्ष से अधिक लघु, सीमांत किसान और भूमिहीन कृषि मजदूरों को एक हजार रुपए प्रति माह पेंशन दिया जाएगा। लघु वनोपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना होगा। अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा जैसे बुद्धिमान विद्यार्थी की कॉपी करने की कोशिश की है। जिन बातों का उल्लेख कांग्रेस के घोषणापत्र में है उन्हीं बातों को भाजपा की सरकार ने पहले ही लागू किया है।
                कांंग्रेस का एजेंडा केवल सत्ता हासिल करना है। कांग्रेसियों का जनहित से कोई सरोकार नहीं है। अमर अग्रवाल ने आज शहर के विभिन्न वार्डों की बस्तियों में भ्रमण किया। उन्होने कहा कि पिछले 20 वर्षों में मैंने केवल काम किया है। लगातार विकास कर लोगों की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है। डॉ. रमन सिंह की अगुवाई में छत्तीसगढ़ की सरकार ने विकास के नित नए आयाम लिखें हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 सालों से अपार स्नेह आशीर्वाद दिया। सबका साथ सबका विकास के सूत्र मंत्र पर आज हम सभी नवा छत्तीसगढ़ की निर्माण की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
             राज्य की जनता की शासन प्रशासन में सह्भगिता छत्तीसगढ़ के निर्माण से लेकर आज तक की सबसे बड़ी उपलब्धि जनता की इस स्नेह और प्यार से चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार 11 दिसंबर को बनने जा रही है।
                               जनसम्पर्क के दौरान अमर अग्रवाल कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए। अग्रवाल ने समाज के लोगों से समर्थन मांगा। इसके अलावा निकाय मंत्री ने फ्रेंड्स कॉलोनी सरकंडा, राम कृष्णा इन्क्लेव, लाफ्टर क्लब दीवाली मिलन समारोह में भी शिरकत किया।
close