भाजपा का हैशटेग अभियान..दिनभर चला # डर..गयी..कांग्रेस..सरकार को दिया हिसाब..मांगा जवाब

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत हजारों लोगों ने बुधवार को हैजटेग #डर_गई_कांग्रेस के साथ सोशल मीडिया में चलाया । भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का विकास और चुनाव पूर्व किये गए अपने वायदों को पूरा करने में सरकार हर स्तर पर नाकामयाब हुई है।
 
            भाजपा नेताओं ने हैशटेग डर गयी कांग्रेस के साथ प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भूख और पलायन का प्रतीक बना देने वाली कांग्रेस सरकार और उनके लोग जब भाजपा शासन के पंद्रह वर्ष पर बात करते हैं, तो आश्चर्य ही लगता है।
 
          डा.रमन सिंह के नेतृत्व में जिस भाजपा सरकार ने कांग्रेस के पांच हज़ार करोड़ के बजट को एक लाख करोड़ तक पहुँचाया। प्रदेश की बड़ी आबादी को… जिसे कांग्रेसियों ने भूखे रहने पर विवश किया…ऐसे सभी लोगों के पेट तक अन्न पहुँचाया गया। लाखों शिक्षाकर्मियों, हज़ारों आरक्षी बलों समेत रोज़गार के लाखों अवसर निर्मित किए। किसानों के धान ख़रीदी की दुनिया में चर्चित शानदार व्यवस्था दी। सबके लिए निःशुल्क इलाज की व्यवस्था करने समेत सैकड़ों उपलब्धियाँ देने वाली भाजपा सरकार और इसके मुखिया डा. रमन सिंह पर हल्के और ओछे भाषा में आरोप लगाना ठीक नहीं। कांग्रेस की ओछी मानसिकता का परिचायक है। इतिहास ऐसी पार्टी को कभी माफ़ नही करेगा।
 
              कांग्रेसियों ने कहा कि विपक्ष के रूप में सरकार से सवाल पूछना गुनाह है? सत्ता पक्ष को उनके वादे से हटने पर आवाज़ उठाने पर एक चुने हुए जनप्रतिनिधि और पंद्रह वर्ष तक प्रदेश के मुखिया रहे राष्ट्रीय नेता को ‘शट अप’ कहना कैसी संस्कृति है, समझना मुश्किल है। लाख चिल्लाए या गाली-गलौज करें कांग्रेसी, सर पटकें…लेकिन भाजपा उन्हें अपना वादा याद दिलाती रहेगी।जैसे किसानों को उनके हक का पैसा देने पर आंशिक ही सही, विवश किया है। वादाखिलाफ़ी पर नाक में दम करती रहेगी। 
 
              भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि 8 जुलाई बुधवार को सुबह 11 बजे से योजना अनुसार पूरे प्रदेश के साथ ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हैशटेग #डर_गई_कांग्रेस के साथ मैसेज किया।
 
TAGGED:
close