भाजपा किसान मोर्चा ने किया चिंतन…धीरेन्द्र दुबे को मिली नई जिम्मेदारी…कहा…किसानहित में मिलकर करेंगे काम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय किसान संघ की बैठक जूना बिलासपुर स्थित कालकर कुंज में हुई। बैठक में किसान संघ के पदाधिकारियों ने विशेष रूप से शिरकत किया। बैठक को किसान संघ के अखिल भारतीय और प्रदेश छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. विशाल चन्द्राकर ने संबोधित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      बैठक में किसान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष गजानन दिघ्रास्कर और किसान नेता द्वारिकेश पाण्डेय की उपस्थिति में संगठनात्मक मुद्दों के साथ किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। किसानों को आने वाली परेशानियों को लेकर उपस्थित पदाधिकारियो ने गहन मंत्रणा की। इसके अलावा बैठक में मौजूद लोगों को संगठन की कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी।

                                बैठक में सर्वसम्मति से बिलासपुर जिला भारतीय किसान संघ तदर्थ समिति का गठन किया गया।  लोगों के परामर्श के बाद धीरेन्द्र दुबे को तदर्थ समिति का अध्यक्ष मनोनित किया गया। इसके अलावा विजेन्द्र यादव को मंत्री और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी ठाकुर माधव सिंह को दी गयी।

             बैठक में प्रमुख रूप से संतोष दुबे, प्रफुल्ल मित्रा, विक्रम सिंह क्षत्रिय, रघुवी, भागवत साहू, प्रफु्ल्ल सिंह राजपूत, चमरू चौधरी, भीष्म पटेल, विजय यादव, ईश्वर यादव, परस निर्मलकर, नन्दराम गोंड़, अम्बिका प्रसाद विश्वकर्मा,,राजेन्द्र निर्मलकर, प्रेम श्रीवास, केदार यादव, दुर्गा यादव,बालाराम यादव, राजकुमार सूर्यवंशी, दिलहरण वर्मा,मनोहर साहू,पहारू राम साहू और रामनारायण साहू मौजूद थे।

close