भाजपा की मजबूरी विष्णु देव साय.. कांग्रेस नेता ने कहा..पुस्तैनी पीतल को चमका कर बना दिया कांसा..जो टिकट के काबिल नहीं था..बना दिया अध्यक्ष

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि विष्णु देव साय तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने हैं। ऐसा हो भी क्यों ना..क्योंकि विष्णु देव भाजपा की मजबूरी है। दो साल  बाद गुटबाजी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का एलान किया है। लेकिन जनता को मालूम है कि भाजपा नेता गोरखधंधा से बाज नहीं आने वाले। यही कारण है कि पुश्तैनी पीतल के वर्तन को धो मांज कर कांसा बनाकर परोस दिया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 अभय ने कहा कि रायगढ़ के पूर्व सांसद और केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय को गुटबाजी के चलते भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यद्यपि यह भाजपा का अन्दरूनी मामला है। लेकिन इतना तो जाहिर हो गया है कि भाजपा में गुटबाजी किस स्तर तक की है। मजबूर होकर पार्टी को पुराने चेहरे को दोहराने के लिए मजबूर होना पड़ा है। ठीक ऐसे ही जैसे ब्याह के घरों में पुस्तैनी पीतल के बर्तन  को धो-मांज कर कांसे की तरह चमका कर उपहार में दिया जाता है।

                     कांग्रेस नेता ने बताया कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी आदिवासी समाज से ही थे। भारतीय जनता पार्टी को जवाब देना चाहिए कि फेरबदल क्यों किया गया।  एक साल पहले जो नेता रायगढ़ से सांसद के उम्मीदवार होने लायक नहीं थे अब उसी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में कई गुटों में बटी हुई है। राजनांदगांव में रमन गुट दुर्ग भिलाई में सरोज गुट, प्रेमप्रकास गुट रायपुर में बृजमोहन और मूणत गुट बस्तर में केदार, विक्रम गुट सरगुजा में रामविचार, रेणुका सिंग गुट बिलासपुर में अमर धरम गुट बने हुए है।

close