भाजपा की मोटरसायकल रैली…कार्यकर्ताओं का संकल्प…जनता तक पहुंच मांगेंगे प्रधानमंत्री के लिए समर्थन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
Bharatiya Janata Party, Bjp, Electoral Trust, Political Funding, Association For Democratic Reforms, Adr,बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत् 2 मार्च शनिवार को  जिले के प्रत्येक विधानसभा में विजय संकल्प मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता बिलासपुर, बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी, तखतपुर, कोटा, मरवाही विधानसभा में विजय संकल्प मोटर सायकिल रैली निकालेंगे। भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और युवा समर्थन का सार्वजनिक प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आमजनों से संदेश देने के साथ समर्थन की मांग करेंगे।
                   भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के विधानसभाओं में आयोजित मोटर सायकिल रैली में सभी भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
          बिलासपुर विधानसभा की मोटर सायकिल रैली भाजपा कार्यालय करबला रोड से सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। रैली डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, तेलीपारा रोड, मानसरोवर चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक, पुराना पुल सरकंडा, सुभाष चौक, नया पुल, नेहरू चौक, मंगला चौक, नेहरू नगर, गणेश चौक, मंदिर चौक जरहाभांठा, महाराणा प्रताप चौक, भारतीय नगर चौक, तालापारा रोड, सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, तारबहार चौक, 12 खोली चौक, स्टेशन चौक, बुधवारी बाजार, तोरवा थाना, गुरूनानक चौक, गांधी चौक, रविन्द्रनाथ टेगोर चौक होकर पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुंचेगी। डॉ.श्यामा प्रसाद चौक पहुंंचने के बाद रैली का समापन होगा।
                                 बिलासपुर विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्षों ने बताया कि बिलासपुर विधानसभा में मोटर सायकिल रैली का प्रभार आदित्य तिवारी, अमित तिवारी, अमरदीप बोलर, नवीन उभरानी, मुकेश अधीजा, तामेश कश्यप को दिया गया है।
close