भाजपा की विकास यात्रा में कार्यकर्ताओँ की भूमिका अहम्

Chief Editor
3 Min Read

beltara

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंर्तगत  मंगलवार को  बेलतरा मंडल में लगरा स्थित कोयला विहार काॅलोनी में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। उपस्थिति अतिथियों एवं विषय वक्ताओं  ने कार्यकर्ताओँ की भूमिका अहम बतातैे हुए जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

सत्र् को संबोधित करते हुये छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने भाजपा की विकास यात्रा जनसंघ से भाजपा तक एवं छत्तीसगढ़ . में भाजपा का विकास विषय पर वक्तव्य देते हुये कार्यकर्ताओं को बताया एक सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिकल्पना लिये हुये जनसंघ की स्थापना की गई। डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों ने इन विचारधाराओं को सम्पूर्ण देश में फैलाया । तत्समय सरकार के जनविरोधी नीतियों तानाशाही कार्यशैली के विरोध में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में विशाल जनआंदोलन किया गया और तब से आज तक जनसंघ से लेकर भाजपा तक इस विचारधारा कई उतार चढाव झेलते हुये आज देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी के नाम से सुमार है। हमारी इस  यात्रा को आप कार्यकर्ताओं को आगे प्रवाहित करते रहना है।

सत्र के द्वितीय वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष राजा पाण्डेय ने हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना कार्यकर्ता व व्यक्तित्व विकास विषय पर महत्व पूर्ण टिप्स देते हुये कहा कि एक राजनैतिक कार्यकर्ता को पार्टी की विचारधारा कार्यशैली और उसकी छवि को लेकर सतत् सजग रहना चाहिये। राजनैतिक जीवन उतार चढाव भरा हुआ होता है ऐसी परिस्थितियों में उसे अत्यधिक उत्साहित होने या अवसादग्रस्त होने की आवश्यकता नही है।

सत्र  के प्रथम वक्ता के रूप में प्रशिक्षण की परिकल्पना एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुये विजयधर दीवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीति-नीति व कार्यपद्धति से भलीभांति अवगत होना चाहिये। पार्टी की विचारधारा को जनसमुदाय तक पहुॅचा सके ऐसी क्षमता कार्यकर्ता के भीतर विकसित होनी चाहिये। इस लिहाज से राष्ट्रीय स्तर पर सम्पूर्ण भारत में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान चलाया जा रहा है।

पहले दिन के  अंतिम सत्र में भाजपा जिला महामंत्री रजनीश सिंह ने मतदान केन्द्रानुसार आॅनलाईन, बुक द्वारा बने सदस्यों का सूची तैयार करने कहा व मंडल विभाजन की रचना सुनिश्चित करने आवश्यक निर्देश दिये साथ ही साथ महासम्पर्क अभियान, सक्रिय सदस्यता तथा अन्य विषयों की समीक्षा करते हुये कार्यकर्ताओं से विषयवार जानकारी ली। इस मौके विधिवत् पंजीयन किया गया जिसमें 168 सक्रिय कार्यकर्ता पंजीकृत किये गये। प्रशिक्षण का संचालन मंडल महामंत्री तिलकराम साहू व अवधेश अग्रवाल ने किया।

 

Share This Article
close