भाजपा के नवयुक्त अध्यक्षो ने किया पदभार ग्रहण

Shri Mi
5 Min Read

dsfरायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के नयनियुक्त मोर्चा अध्यक्षो ने भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में पूजा अर्चना कर वरिष्ठ नेताओ से आर्शीवाद लेकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री मा. श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर उत्तर के विधायक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक नंदे साहू, भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डे, आर.डी.ए. अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नगर निगम संभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर, बीज निगम के अध्यक्ष श्याम बैस, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सलीम राज, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति पूजा विधानी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीनल चैबेे, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजुनारायण सिंग ठाकुर सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               सर्वप्रथम युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र बंजारे, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रितेश सहारे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष युगल निर्मलकर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मखमुल खान, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय साहू ने ढोल धमाल और आतिशबाजी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ कार्यालय में प्रवेश किया सर्वप्रथम अपने कक्षो में जाकर पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।

                               उसके बाद कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हेए भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि नवनियुक्त सभी मोर्चा के अध्यक्षो ने आज पदभार ग्रहण किया है और अब ये अब ये सभी पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी के उपब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहँुचा कर उसका लाभ आम जनता को दिला कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेगें। और आने वाले मिशन 2018 में पूरी ताकत के साथ लगाकर रायपुर शहर की चारो सीटो को भारी मतो से जीताकर हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सि हके नेतृत्व में चैथी बार राज्य सरकार और 2019 का हमारे

यशस्वी प्रधानमंत्री श्रध्देय मोदी के नेतृत्व में पुनः केन्द्र में सरकार बनाने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभायेगे। उक्त अवसर पर आयोजीत बैठक को संबोधित करते हुऐ सभी नयनियुक्त मोर्चा अध्यक्षो ने कहा कि हम सभी आभारी है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्नेही कार्यकर्ता भाईयो और बहेनो के सहयोग और शक्ति का ही परिणाम है जिनके कारण हमें यह दायित्व मिला है। हम सब मिलकर मिशन 2018 में हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्रघ्देय डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में चैथी बार सरकार बनाने एवं मिशन 2019 में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रध्देय मोदी जी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाने का संकल्प लेकर निरंतर आगे बढेगे। उक्त अवसर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री श्याम सुंदर अग्रवाल, ऊर्दू एकाडमी के उपाध्यक्ष सफीक अहमद, आर.डी.ए. उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष योगी अग्रवाल, उपाध्यक्ष बिन्दु महेश्वरी, जिला मंत्री श्याम चावला, सीमा साहू, प्रचार प्रसार मंत्री मुकेश शर्मा, सह-प्रचार प्रसार मंत्री ज्ञानचंद चैधरी, राजीव चक्रवर्ती, कार्यालय मंत्री अकबर अली, चन्नी वर्मा, यूनुस कुरैशी, ममता अग्रवाल, अमित साहू, ऋषिराज पिथावा, मंडल अध्यक्ष हरिश ठाकुर, विपिन पटेल, कमलेश शर्मा, चूडामणि निर्मलकर, विनय ओझा, पवन केशरवानी, गज्जू साहू, रामलाल साहू, रविन्द्र ठाकुर, सदाशिव सोनी, सुभद्रा तम्बोली, शीलु राजपूत, वंदना इंगोले, मुरली नायडू, सुजाता सेन, अमित मैशरी, तुषार तोपड़ा, दिनेश सुंदरानी, गिरिश मिश्रा, महेन्द्र मूलनकर, सुनील चैधरी, विकास अग्रवाल, सचिन सिंघल, प्रणय तिवारी, सौरभ जैन, सुमीत शर्मा, दिना डोगरे, फणन्द्रे तिवारी, उमेश घोरमुडे, अनुप खेलकर, अविनाश ठाकुर, सोनू राजपुत, अजय सोनी, भोलेन्द्र ठाकुर, बिसाहू बाघमार, अर्जुन खुटे, शंकर बाघ, बसंत बाघ, जूतेश्वर बाघ, सुनील सोनकर, आनंद कामड़े, दिनु नेताम, अविनाश देवांगन सहित सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close