भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कहा..साय के अनुभवों का मिलेगा फायदा..मजबूती से निभाएंगे विपक्ष की भूमिका

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर बिलासपुर के भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          विष्णु देव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि साय के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठनात्मक रूप से और ज़्यादा निखरेगी। साय का पिछला दोनों कार्यकाल भाजपा के लिये बड़ी उपलब्धियों वाला रहा है। नया कार्यकाल भी साय का  बेहतर होगा।

                         भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन साय के नेतृत्व में और भी मजबूत होगा। छत्तीसगढ़ में साय की अगुवाई में पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

               बिलासपुर सांसद अरूण साव ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा राजनीतिक तौर पर नित-नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी। पूर्व में दो बार साय ने प्रदेश भाजपा का नेतृत्व किया है। उनके कार्यकाल में प्रदेश भाजपा का राजनीतिक प्रभाव और बढ़ेगा।

                  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने साय को बधाई दी है। उन्होने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा भविष्य में भी अपनी राजनीतिक धमक के साथ प्रदेश की सेवा में और तत्परता से जुटेगी।

           मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि साय के मार्गदर्शन में भाजपा अपने राजनीतिक प्रभाव को बढ़ाने में सफल होगी। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि  साय की नियुक्ति से पार्टी को मज़बूती मिलेगी। एक-एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के दिशा में कार्य करेगा।

               भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि साय के अध्यक्ष बनने पर भाजपा परिवार में अपार खुशी है। साय की अगुवाई में जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निभाकर संगठन का मजबूत करेंगे।

           महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने प्रदेश संगठन को साय के पूर्व के संगठनात्मक अनुभवों का फायदा मिलेगा।पार्टी और मजबूत होगी।

close