भाजपा के पास ना इतिहास और ना विचार…अभय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20151205_132410बिलासपुर—कांग्रेस और वामपंथ विचारधारा का पुतला जलाकर भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिणपंथी, पूंजीवाद और अधिनायकवाद विचारधारा का परिचय दिया है। पुतला दहन कर भारतीय जनता पार्टी ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे दूसरों के विचारधारा को बर्दास्त नहीं करते हैं। कांग्रेस विचारधारा के पुतला दहन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय ने यह बातें कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 अभय नारायण राय ने बताया भाजपा से प्रश्न करते हुए कहा कि कश्मीर में महबुबा की पार्टी पी.डी.पी. के साथ सरकार बनाते समय उन्हे राष्ट्र प्रेम क्यो नहीं दिखाई दे रहा है। अभय ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा से केवल उन्ही लोगों को डर लगता है जो समाज के मजदूरों, गरीबों और मध्यमवर्गी लोगों का शोषण करते हैं। ऐसे लोगों को पनाह देते हैं।

                 संभागीय प्रवक्ता के अनुसार कांग्रेस का इतिहास अजादी के इतिहास से जु़ड़ा है। कांग्रेस का इतिहास देश के किसानों, मजदूरों, गरीबों, पिछड़ों और अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को संविधान में बराबर का दर्जा देने का इतिहास है। कांग्रेस महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर, सरदार पटेल, लालबहादुर शास्त्री की विचारों से पोषित पार्टी है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का ना तो कोई इतिहास है और ना ही कोई सम्यक विचारधारा ही है। पूंजीपतियों के साथ चलकर शोषण करने का तथा देश में सांप्रदायिक दंगे कराने का काम भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है।

                               अभय ने कहा कि  प्रदेश भाजपा और जिले के भाजपा पदाधिकारियों को पुतला ही जलाना है तो मंहगाई, प्रशासनिक आतंकवाद, सिवरेज की अराजक और लचर प्रशासनिक व्यवस्था का पुतला जलाएं।

close