भाजपा के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

Shri Mi
5 Min Read

IMG_1134रायपुर।भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को चौथे दिन सम्पन्न हुआ। दीप विर्सजन ध्वजावतरण के साथ चार दिवसीय पं. दीनदयाल प्रशिक्षण वर्ग का समापन  हुआ। अंतिम दिवस मुख्यमंत्री डॉ. रमन ङ्क्षसह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रांतीय प्रशिक्षण संयोजक बनवारी लाल अग्रवाल, सह प्रांतीय प्रशिक्षण संयोजक संतोष पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहें।

                          अपने उदबोधन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि दस करोड़ से अधिक सदस्य संख्या के कारण प्रशिक्षण वर्ग लगाने का पार्टी ने विचार किया जिससे नय सदस्यों को पार्टी की रीति नीति से अच्छी तरह परिचित कराया जा सके। आजादी के बाद कई राजनीतिक दलों का उदय एवं पतन हुआ लेकिन जनसंघ से लेकर भाजपा तक हम अपनी स्पष्ट राजनीतिक विचार धारा एवं सोच के कारण लगातार मजबूत एवं पूरे भारत वर्ष में स्वीकार्य हो रहें हैं। स्वाध्याय शिक्षा के माध्यम से जनसंघ के समय प्रशिक्षण होता था और अब प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग शांति काल में लगाया जाता है ताकि चुनावी रण भूमि में प्रशिक्षित एवं स्थिर मास्तिष्क वाले कार्यकर्ता हमें हमारे लक्ष्य तक पहुंचा सके।

                        उन्होंने कहा कि हमने मण्डल, जिला, प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग लगाकर लगभग 32 हजार कार्यकर्ताओं  को प्रशिक्षित किया है। यह प्रशिक्षण केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा तैयार माप दण्डों के आधार पर संचालित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में विविध विषयों पर विद्वावान विचारकों ने कार्यकर्ताओं का न केवल मार्ग दर्शन किया अपितु उनकी जिज्ञासाओ का समाधान किया जिससे हमारे कार्यकर्ता वैचारिक तौर पर जन सामान्य तथा प्रतिद्वांदी राजनीतिक दलों के प्रश्रों का सक्षमता के साथ सामना कर सके। पं. दीनदायाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महामानव ने इस पार्टी को शुन्य से शिखर तक पहुंचाने की आधार शिला रखी, उनके  त्याग एवं बलिदान  का स्मरण भी किया गया और कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा की गई कि वे अपने राजनीतिक क्रिया कलापों में सदैव इन महापुरूषों के बताए मार्ग का अनुसरण करें।

                        मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग समापन के अवसर पर अपने उदबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ की पार्टी है आज हम प्रदेश में आम जनता के समक्ष जिस गर्व के साथ खड़े होते है उसके  पीछे हमारे छत्तीसगढ के लगभग तीस लाख कार्यकर्ताओं की संयुक्त मेहनत है उन्होंने कहा पार्टी ने  सन् 1980 में जब मुम्बई अधिवेशन से इस नारे के साथ कि सिंहासन खाली करों भाजपा आती है अपनी नवीन राजनीतिक पारी की शुरूआत की थी तो हमारे आलोचक हमारी खिल्ली उडाते थे। आज मै गर्व के साथ यह कह सकता हूॅ  कि हम आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल तथा भारत वर्ष में सर्वाधिक राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली पार्टी बन चुके है।

                      इसका कारण हमारे पुरखों की मेहनत, त्याग, हमारी राष्ट्रवादी विचारधारा और आप जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का परिश्रम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने न केवल भारत का इतिहास बदला अपितु भूगोल भी बदलते हुए तीन नये राज्यों का उदय किया और यह कर उन्होंने साबित किया कि हम जो कहते है वह करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को न केवल देश ने अपितु सारे विश्व ने स्वीकारा है,योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय रूप से  मान्यता मिलना इसका उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी की स्वीकार्यता आम जनता में कुछ उसी तरह है जिस तरह एक समय में स्व. लाल बहादुर शास्त्री की थी। डॉ. रमन सिंह ने शिविर में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह आपकी निष्ठा का परिचायक है कि आज इतने व्यस्त दौर में भी पार्टी और राष्ट्र की चिंता के लिए यहा एकत्रित हुये।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close