भाजपा के बाद अब कांग्रेस की रैली.. प्रवक्ता ने बताया..प्रत्याशियों को हो गयी है सूचना..दिग्गज होंगे शामिल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
कांग्रेस,नए बयान ,सामने, नान घोटाले ,भाजपा ,कार्यकाल ,खुला,घोटाला,कांग्रेस,जांच,Abhishek Singhvi, Election Commission, Chunav Result, Election Result, Modi Prachar Sanhita,,Congress Delhi Candidates List,Agusta Westland Case, Christian Michel, Ed, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi,,Rajasthan Election, Congress Manifesto, Jan Ghoshna Patra, Farm Loans, Congress Manifesto Rajasthan, Congress Jan Ghoshna Patra, Sachin Pilot, Rajasthan,
बिलासपुर—-जिला कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के सभी 70 प्रत्याशी 6 दिसम्बर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके पहले दिग्गज कांग्रेसियों के साथ सभी प्रत्याशी नामांकन रैली में शिरकत करेंगे। रैली लालबहादुर शास्त्री मैदान से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय के सामने खत्म होगी।
 
               जिला कांग्रेस प्रवक्ता रिषी पाम्डेय ने बताया कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने से पहले रैली में शिरकत करेंगे। रैली लालबहादुर शास्त्री मैदान से शुरू होकर नेहरू चौक स्थित कलेक्टर कार्यालय के पास खत्म होगी। रैली शहर के मुख्य चौक चौराहों निकलेगी। सभी प्रत्याशी जनता जनादर्शन से आशीर्वाद लेंगे।
 
                कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि 6 दिसम्बर को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। कमोबेश सभी प्रत्याशियों की सूची बनकर तैयार है। देर रात्रि सूची का प्रकाशन भी कर दिया जाएगा। जिन प्रत्याशियों की टिकट फायनल हो चुकी है। उन्हें इस बात की सूचना दे दी गयी है।
 
              पाण्डेय ने जानकारी दी कि रैली सुबह 11.00 बजे निकलेगी। रैली में विधायक,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,ए आई सी सी सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी,ज़िला कांग्रेस,शहर कांग्रेस,पार्षद दल,निर्वाचित जन प्रतिनिधि,सभी ब्लाक कांग्रेस,महिला कांग्रेस,सेवा दल,युवा कांग्रेस,एनएसयू आई,सभी अनुषांगिक संगठन,मोर्चा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता शामिल होंगे।
TAGGED: , , ,
close