भाजपा को बड़ा झटका..गौरेला नगर पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल..3 पार्षदों ने भी किया प्रवेश..कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पुनिया समेत मरकाम और जय सिंह ने किया चारों सदस्यों का स्वागत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-मरवाही विधानसभा उप चुनाव के ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। गौरेला नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ तीन पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। चारों भाजपा नेताओं को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने आज राजीव गांधी भवन कार्यालय में शाम को प्रवेश दिलाया है। खबर के बाद भाजपा खेमे में खलबली मच गयी है। वहीं कांग्रेस खेमें जबरदस्त उत्साह देखने को  मिल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   आठ अगस्त की शाम रायपुर स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में गौरेला नगर पंचायत अध्यक्ष गंगोत्री  भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन  थाम लिया है। गौरेला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री के साथ पार्षद दीलिप विश्वकर्मा, पार्षद ढाल सिंह मरावी और तुलसी पेन्ड्रों को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और जीपीएम जिला प्रभारी और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने तीरंगा पटका पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया। 

                  बताते चलें की बहुत जल्द ही मरवाही विधानसभा में उप चुनाव होने वाला है। पिछले महीने से प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को प्रदेश सरकार ने जीपीएम का प्रभारी मंत्री भी बनाया है। इसके बाद जय सिंह अग्रवाल की टीम जिले में जमकर मेहनत कर रही है। इसी क्रम में कुछ दिनों पहले ही पूर्व विधायक पहलवान सिंह ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। बताते चलें कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहलवान सिंह ने प्रक्रिया को घर वापसी कहा था।

                   इसी क्रम में आज गौरेला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री समेत भाजपा के तीन पार्षद दिलीप विश्वकर्मा, ढाल सिंह मरावी, तुलसी पेन्ड्रों आज राजीव गांधी भवन रायपुर में शाम को विधिवत कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

              राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सादगी भरे प्रवेश कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया विशेष रूप से मौजूद थे। इसके अलावा मौके पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और जयसिंह अग्रवाल ने चारों लोगों को कांग्रेस में स्वागत किया। इस दौरान नगरीय निकाय मंत्री डॉ.शिव डहरिया और सत्यनारायण शर्मा भी चारों के प्रवेश का स्वागत किया।

close