भाजपा गांव और गरीब की सरकार.. सवन्नी का आतिशी स्वागत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20150701-WA0006बिलासपुर— छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष बनने पर पंजाबी समाज ने आज भाजपा नेता भूपेन्द्र सवन्नी का शानदार स्वागत किया। पंजाबी समाज ने सवन्नी का फूल माला और गुलदस्ता भेंटकर बधाई के साथ समाज के सभी वर्गों के हितों पर ध्यान देने की बात कही।

                               भाजपा नेता भूपेन्द्र सिंह सवन्नी को गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर पंजाबी समाज ने खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है। पंजाबी समाज ने भूपेन्द्र सवन्नी के अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा से पंजाबी समाज के हितों को ध्यान रखा है। हमें विश्वास है कि भूपेन्द्र सवन्नी जिस प्रकार पार्टी की सेवा में अपने आपको समर्पित किया है। उसी तरह मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के विश्वास को कायम रखते हुए प्रदेश के विकासकारी योजनाओं को नई ऊंचाई देंगे।

                  भूपेन्द्र सवन्नी के आतिशी स्वागत के दौरान पंजाबी समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे। भूपेन्द्र सवन्नी ने उपस्थित सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश की जनता को मेरी जहां और जब जरूरत होगी मै वहां रहुंगा। उन्होने कहा कि मुझे अपने समाज के साथ-साथ प्रदेश के अन्य वर्गाों से भी गहरा लगाव है। प्रदेश की जनता और मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए मै कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटूंगा। सवन्नी ने कहा कि  डॉ.रमन सिंह की सरकार को गांव और गरीबों की हमेशा चिंता रहती है।

                       भूपेन्द्र सिंह सवन्नी के स्वागत कार्यक्रम में गुरूद्वारा श्री सिंग सभा दयालबंद बिलासपुर के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह दुआ, सुरजीत सिंह सलूजा, जोगेन्दर सिंह गंभीर, जगमोहन सिंह अरोड़ा, गुरूभेज सिंह छावड़ा, हरनाम सिंह, अजीत सिंह गंभीर, भूपेन्द्र सिंह गांधी, मनदीप सिंह गंभीर, नरेन्दर सिंह सलूजा, गुरूदीप सिंह अजमानी, तविन्दर पाल सिंह अरोरा, चरणजीत सिंह गंभीर, अनिल सलूजा, नवदीप सिंह अरोरा, असित पाल सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह अरोरा, तविन्दर पाल सिंह भाटिया, एवन कुमार,किशन सिंह सलूजा,महेन्दर सिंह काला, सतेन्दर वीर सिंह, राजेन्द्र सिंह छावड़ा, हरचरण सिंह जेली, दिलदाल सिंह संधू, बलकार सिंह हुंदर, सुरेन्दर सिंह, रिछपाल सिंह, रंजीत सिंह,सुशील सलूजा और राजेन्दर सिंह गंभीर समेत समाज के अन्य गणामान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।

close