भाजपा जनप्रतिनिधियों को प्रभारी ने किया रिचार्ज…कहा..मोदी दुबारा बनेंगे पीएम..भारत को बनाया महाशक्ति.

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर–भारत को मजबूत शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र के नव निर्माण की कल्पना को यदि किसी ने सकार किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। यह बाते भाजपा कार्यालय बिलासपुर में बिलासपुर और  जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को अपने संबोधन में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ.अनिल जैन ने कही।
                     जनप्रतिनिधियों को अपने संबोधन में डॉ.अनिल जैन ने बताया कि आम चुनाव में देश की जनता ने मन बना लिया कि नरेन्द्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाना है। गांव, गरीब, किसान सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर देश के अंदर से गरीबी दूर करने का ऐतिहासिक काम मोदी ने किया है। मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत् पांच लाख रूपये तक के ईलाज के लिये महत्वपूर्ण योजना लागू की है। ई भी गरीब मध्यम वर्गीय परिवार ईलाज से वंचित न हो सके। उज्वला गैस योजना के तहत् करोड़ों परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया है। जैन ने कहा कि अभी से बूथ स्तर पर जुट कर आम मतदाताओं से केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है।
                               भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीट भाजपा जीत कर केन्द्र में मोदी की दूसरी बार सरकार बनायेगी। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की भूमिका इस चुनाव में महत्वपूर्ण होगी। विधानसभा नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पांच वर्षो के अंदर ऐतिहासिक कार्य किया हैं। पूरे विश्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में वर्चश्व स्थापित किया है। कुछ दिनों पूर्व पुलवामा में हुये आतंकवादी घटना में शहीद वीर जवानों की शहादत का बदला लेते हुये ऐयर स्ट्राईक के माध्यम से पाकिस्तान में फल फूल रहे आतंकवादियों नेस्तनाबूद किया है।
                    भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। आगामी दिनों विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित करना है। राष्ट्रीय और प्रदेश से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में योजना बनाना है।
   बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ.अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलकात कर रायसुमारी की।
                     बैठक में प्रमुख रूप से बिलासपुर लोकसभा संयोजक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, बिलासपुर लोकसभा प्रभारी नारायण चंदेल, सांसद लखनलाल साहू, कमला पाटले, विधायक रजनीश सिंह, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, मुंगेली जिलाध्यक्ष कोमलगिरी गोस्वामी, नरेन्द्र शर्मा, मोहन भोजवानी, मेघाराम साहू, राजू सिंह क्षत्री, पूजा विधानी, हर्षिता पाण्डेय, गिरीश शुक्ला, किशोर राय, दीपक साहू, गुलशन ऋषि, सुधा वर्मा, राजेश त्रिवेदी, कांशी साहू, सुरेन्द्र गुम्बर, कृष्ण कुमार कौशिक, मोहित जायसवाल, मोहित जायसवाल, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, गोविंद यादव, विजयधर दीवान, दीपक सिंह ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, अश्वनी यादव, युसूफरजा बरकाती, डॉ.सुनील जायसवाल, घनश्याम रात्रे सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
close