भाजपा नेताओं का आरोप..कांग्रेसियों ने किया लाकडाउन का उल्लंघन..कलेक्टर को दिया प्रमाण..कहा कार्रवाई करें

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी नेताओं पर लॉकडाउन के दौरान केन्द्र और राज्य सरकार समेत स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने बताया कि मामले की शिकायत  प्रमाण के साथ कलेक्टर बिलासपुर सी गयी है।
 
             भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश और प्रदेश में लाकडाउन है। प्रदेश में लॉकडाउन एक के दौरान कांग्रेस पार्टी  पदाधिकारियों को छोड़कर भाजपा समेत अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राहत कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लेकिन लॉकडाउन 2 लागू के दौरान  छत्तीसगढ़ शासन और स्थानीय प्रशासन ने राहत बचाव कार्य पर रोक लगा दिया। सरकार ने एलान किया कि अब केवल प्रशासन के व्यक्ति ही भोजन और राशन बितरण का काम करेंगे।
 
                भाजपा नेताओं के अनुसार लॉकडाउन 2 में भाजपा समेत अन्य राजनैतिक दलों के अलावा सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों की तरफ से जारी राहत कार्यो को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। लेकिन लॉकडाउन 2 के प्रारंभ होते ही कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी जो लॉकडाउन 1 में राहत कार्य के तहत् कहीं भी भोजन और राशन बांटते नहीं नजर आए।  लॉकडाउन 2 में केन्द्र, राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों को दरकिनार करते हुए  बिना मास्क, गाड़ियों के काफिले के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किये बिना जिले में भ्रमण किया।
 
            कलेक्टर को भाजपा नेताओं ने बताया कि सभी लोगों की उनके पास प्रमाणिक जानकारी है। भाजपा विधि विधायी प्रकोष्ठ के नेताओं ने कलेक्टर बिलासपुर से प्रमाण देने के साथ मांग की है कि पत्र में दर्शाए गए कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों ने खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इन सभी लोगों ने लॉकडाउन के निर्देशों का पालन नही किया है।
 
            भाजपा विधायी प्रकोष्ठ के नेताओं ने कलेक्टर के अलावा पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक से भी कार्रवाई को लेकर लिखित शिकायत की है।
TAGGED: , ,
close