भाजपा नेताओं का आरोप..नाकामी छिपाने रचा कालाबाजारी का षड़यंत्र.. केशरवानी ने कहा..सच आया सामने

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी छिपाने कांग्रेस पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता गंदी राजनीति से बाज आएं। सरकार कोरोना काल में जनता के लिए जनहित कार्य को लेकर पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस सरकार पर यह आरोप जिला भाजपा अध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने लगायी है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जिला भाजपा अध्यक्ष और पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार कोरोना काल में जनता की परेशानयों में राहत देने की वजाय मुसीबत को बढाने का काम की है। अपनी नाकामियों को छिपाने कांग्रेस नेता  केन्द्र सरकार पर आरोप लगाने से बाज आएं। भाजपा नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार की योजना अनुसार राशन कार्डधारियों को राशन वितरण का कार्य शासकीय उचित मूल्य दुकानों से किया जाता है। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का संचालन व्यक्ति विशेष नही करता है।

            वर्तमान में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का संचालन प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार और महिला स्व सहायता समूह और कई जगह ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जाता है। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में राशन सामग्री छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग की देखरेख में नागरिक आपूर्ति निगम पहुंचाता है। यदि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर राशन कार्डधारियों को नमक या अन्य राशन सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाता है। तो इसके लिए प्रदेश सरकार दोषी है। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर नमक का उपलब्ध नहीं होना, कांग्रेस सरकार की नाकामी है।

                   भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस जिला पदाधिकारी की तरफ से भाजपा पर नमक की कालाबजारी का आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी हम हम निन्दा करते हैं।

            भाजपा नेताओं के अनुसार कांग्रेस के जिला पदाधिकारी ने निगरानी समिति बनाने की बात कही है। इसका अर्थ है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने की मंसूबा रखते हैं। जाहिर सी बात है कि ऐसा कर शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों का भयादोहन करना चाहते हैं। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के लायसेंस निरस्त करने की बात करने के पीछे षड़़यन्त्र की बू आ रही है। कांग्रेस के लोग सहकारिता के क्षेत्र में काम करने वालों से जीवकोपार्जन का साधन छीनकर राशन दुकान को कांग्रेस अपने चहेतों को देना चाहते हैं।

             जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने महिला सशक्तिकरण के मद्देनजर शासकीय उचित मूूल्य की दुकानों का संचालन महिला स्व-सहायता समूह को देना प्रारंभ किया।  ताकि महिलाओं को रोजगार देने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकते। लेकिन कांग्रेस ऐसा होते नहीं देखना चाहती है। कांग्रेस के लोग प्रदेश सरकार की नाकामी को छिपाने नमक के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगाना बन्द करें।

सच आया सामने..भाजपा ने चुराया गरीबों का हिस्सा–केशरवानी

            विजय केशरवानी ने कहा कि भाजपा नेताओं की चिंता से जाहिर हो गया है कि राशन और नमक की कालाबाजारी के पीछे कौन है। जनता को यह भी जानकारी हो चुकी है कि उनके हक का नमक खाने वाला कौन है। और नमक खाकर कालाबाजारी के पीछे कैसे लोगों का चेहरा है। लेकिन यह निश्चित है कि जो भी मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगाने के षड़यंत्र शामिल होगा उसे माफ नहीं किया जाएगा। भाजपा की बेचैनी को मैं समझ सकता हूं।

close