भाजपा नेताओं का आरोप..भय फैलाने कांग्रेसियों ने कराया टेस्ट..कर्मचारियों और कार्यकर्ता का भी हो टेस्ट..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भाजपा युवा नेता ने आरोप लगाया है कि कोरोना वायरस संक्रमण मुक्त बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेता कोरोना टेस्ट करवा कर जनता को डरवा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महामंत्री दुर्गा कश्यप, लोकेशधर दीवान ने कहा कि कांग्रेस नेता टेस्ट के बहान जनता को डरवा रहे है। दीपक ठाकुर ने बताया कि समाचार पत्रों और सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि कुछ कांग्रेस नेता कोरोना का टेस्ट कराने के साथ जनता के बीच भय का वातावरण बना रहे हैं।

      भाजपा नेताओं ने कहा कि पहले तो टेस्ट कराने और जागरूकता के नाम पर शहरवासियों को नगर विधायक ने डराया। बाद में बिलासपुर महापौर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी कोरोना टेस्ट कराया। भगवान का शुक्र है कि सब की रिपोर्ट निगेटिव है।

              भाजपा नेताओं के अनुसार जब बिलासपुर जिला कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को कोरोना टेस्ट कराने की जरूरत ही नहीं थी। दरअसल कांग्रेस नेता टेस्ट के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सभी लोग जनता से सच्चाई को छुपा रहे हैं।  सभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि लॉकडाउन के दौरान कांग्रेस नेता बिलासपुर जिले के बाहर किसी न किसी कोरोना वायरस संक्रमित से सम्पर्क में आए होंगे। जिसके चलते उन्हें कोरोना टेस्ट कराने की जरूरत पड़ी। और इसे  सोची समझी रणनीति के तहत जागरूकता का नाम दे दिया।

            भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि  किसी भयवश कोरोना टेस्ट कराया गया है तो स्थानीय प्रशासन को  जॉच करना चाहिए।  यदि जागरूकता के नाम पर टेस्ट कराया ग.ा है तो फिर कांग्रेस नेताओं ने ऐसा कर जनता के बीच भय का वातावरण बनाया है। यदि ऐसा नहीं है तो कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त बिलासपुर जिले में सेवा कार्य में लगे राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं , सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय प्रशासन के कर्मचारियों का जागरूकता कोरोना टेस्ट किया जाना जरूरी है।         

close