भाजपा नेताओं का कांग्रेस सरकार पर निशाना…लगाया गंभीर आरोप….प्रदेश में अराजकता और भय का वातावरण

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
????????????????????????????????????

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर— जब से कांग्रेस की सरकार बनी है… प्रदेश में अव्यवस्था और अराजकता का माहौल बन गया है। जनता के साथ धोखाधडी हुई है। किसान परेशान हैं…आम जनता हलाकान है..नौजवानों में गहरा आक्रोश है। यह बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता,  भांटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने ग्रेस सरकार के खिलाफ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड धरना प्रदर्शन के दौरान कही। शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर अरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रचण्ड मतों से कांग्रेस की सरकार बनाई। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें लोकलुभावन वादा करने के़ बाद केवल धोखा दिया है।

                  भाजपा के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया। उपस्थित लोगों को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि जनता के साथ वादाखिलाफी की गयी है। झूठे वायदे कर प्रदेश की जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। रोज नए-नए घटनाओं से प्रदेश में अराजकता का वातावरण निर्मित हो रहा है। किसानों के कर्ज माफी के वायदे आज तक पूरे नहीं हुए । खाद और बीज का गहरा संकट है। जिसके चलते किसान हैरान और परेशान है।

                          भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता को बड़े-बड़े सब्ज बाग दिखाए गए। सरकार बनाने के बाद छत्तीसगढ़ की जनता को ढेंगा दिखाया गया है। प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा की गयी थी। लेकिन उल्टे शराब के दामों में वृद्धि कर प्रदेश में शराब की नदिया बहायी  जा रही है। शराब की कालाबजारी भी तेजी से हो रही है। सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अमर ने कहा कि बिजली बिल हाफ की जगह बिजली हाफ हो गयी है। आए दिन किसी भी वक्त बिजली कटौती कर दी जाती है। प्रदेश में गुंडागर्दी का बोलबाला है। अवैध वसूली अवैध उत्खनन का कारोबार जोरो पर है। भ्रष्टाचार तेजी के साथ फल-फूल रहा है।

                          भाजपा जिलाध्यक्ष बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होने कहा कि प्रदेश का वातावरण तेजी से बिगड़ रहा है। जनता में डर समा गया है। मुख्यमंत्री प्रतिशोध की भावना से काम कर रहे हैं। किसी भी वक्त थाने में मामला दर्ज कराकर डर और भय का वातावरण बनाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वायदा किया था कि बिजली बिल हाफ किया जाएगा लेकिन बिल हॉफ तो नही हुआ उल्टा बिजली कटौती की जा रही है। बिना सोच बिना नीति के चलने वाली प्रदेश सरकार आज पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है।

                      धरने को महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल, कृष्ण कुमार कौशिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अश्वनी यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकाती, महिला मोर्चा जिला महामंत्री जयश्री चौकसे, बेनी गुप्ता ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुॅचकर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जनता से लगातार की जा रही वादाखिलाफी और प्रदेश में फैल रहे अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।  राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट ए.आर. टंडन को ज्ञापन सौंपा।

                                 इस मौके पर प्रमुख रूप से सुरेन्द्र गुम्बर, सुधा वर्मा, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, कल्लू सिंह राजपूत, रूक्मणी कौशिक, डॉ.सुनील जायसवाल, लालजी यादव, कुलदीप सिंह धीरज, नीरज जैन, जी रवि कुमार, गोपी ठारवानी, सुब्रत दत्ता, धीरेन्द्र केशरवानी, सहदेव कश्यप, इन्द्रभूषण चन्द्रनाहू, उमेश यादव, विभा गौरहा, रामू साहू, कन्हैया यादव, रामचरण वस्त्रकार, आनंद दुबे, अजीत सिंह भोगल, विक्रम सिंह, रामलाल साहू, राकेश मिश्रा, श्रीकांत सहारे, पवन पैकरा, तिरिथ यादव, प्रवीर सेन गुप्ता, आलेख वर्मा, प्रवीण दुबे, संतोष तिवारी, दुर्गा सोनी, विजय ताम्रकार, बबलू कश्यप, संदीप दास, विकास मिश्रा, प्रकाश यादव, दुर्गेश पाण्डेय, विष्णु सोनी, सीमा पाण्डेय, रश्मि मौर्य, निरजा सिन्हा, लक्ष्मी साहू, बबीता ताम्रकार, संध्या चौधरी, नीरू बिष्ठ, सुशीला कौशिक, मुरारी गुप्ता, रोहणी बैसवाड़े, प्रदीप कौशिक, महेन्द्र सोनी, जित्तू साहू, विनय अवस्थी, श्याम साहू, कमल कौशिक, बुला विश्वास, सुमित्रा साहू, सविता जायसवाल, चंदना गोस्वामी, प्रभा तिवारी, गंगा साहू, कंचन दुसुजा, रजनी यादव, सोनाली सरकार, नीशा रानी, अनमोल झा, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

close