भाजपा नेताओं का सरकार पर फूटा गुस्सा..अमर धरम ने दी चेतावनी..कहा निर्णय वापस लें..अन्यथा बदल देंगे फैसला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर— कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नाम बदले जाने पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि यह परिपाटी ठीक नहीं है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्य़ालय का नाम बदलकर चंदूलाल चंद्राकर किए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। धरमलाल और अमर अग्रवाल,रजनीश सिंह और डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रकार की परिपाटी ठीक नहीं है।  प्रदेश सरकार की ओछी राजनीति कर रही है। कुशाभाऊ ठाकरे के नाम से तत्कालीन प्रदेश में भाजपा की सरकार ने पत्रकारिता विश्वविद्यालय की शुरुआत की। लेकिन प्रदेश की भूपेश सरकार ने नाम बदलने की शुरुआत प्रदेश की है। इससे सरकार की मानसिक दिवालियापन जाहिर हो रहा है।सीजीवाडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
 
           भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि नामकरण ही करना था तो अलग से पत्रकारिता विश्वविद्यालय बनाना चाहिए था। इस प्रकार के परिपाटी की शुरुआत अच्छी नहीं है। प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो प्रदेश कांग्रेस सरकार के लिए सारे गलत फैसलो का परीक्षण किया जाएगा। गलत फैसलो को बदला जाएगा।  भाजपा नेताओं ने कहा कि अच्छा यही होता नया पत्रकारिता विश्वविद्यालय की स्थापना कर उसका नाम चंदूलाल चंद्राकार विश्वविद्यालय किया जाता। भाजपा नेताओं ने  परिपाटी को गलत बताते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार को निणॅय को वापस लेने को कहा है।
close