भाजपा नेताओं के पास काम नहीं,विधायक शैलेश पांडे बोले-15 साल में बना दिया बिलासपुर को खोदापुर,उन्हें विरोध करने का कोई अधिकार नहीं

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर।आज प्रदेश के 22 जिलों में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने एक साथ नए कांग्रेस भवन कार्यालय निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया ।  साथ ही शिलान्यास कर प्रदेश की जनता को सौगात दिया गया है। नगर विधायक शैलेश पांडे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के पास विरोध के करने के अलावा कुछ काम ही नही है। जबकि  प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में बिलासपुर का तेजी से विकास हो रहा है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत परेशानी हो रही है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

नगर विधायक शैलेश पांडेय ने कहा की  आज प्रदेश में एक साथ 22 जिलों में कांग्रेस भवन कार्यालय निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शिलान्यास कार्यक्रम के बाद प्रदेश के किसानों को करोड़ों रुपयों का तोहफा दिया है। इस दौरान प्रदेश मुखिया की अगुवाई में सभी मंत्री और कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा का संकल्प भी लिया ।

एक सवाल के जवाब में नगर विधायक ने कहा कि दरअसल आज की तारीख में भारतीय जनता पार्टी के पास ना मुद्दे हैं ना ही कोई काम। यही कारण है कि भाजपा के नेताओं ने विरोध को ही अपना काम समझ लिया है। जबकि जनता देख रही है कि पिछले 15 सालों में बिलासपुर के साथ कितना अन्याय हुआ। और कांग्रेस सरकार ने  मात्र डेढ़ साल के अंदर प्रदेश समेत बिलासपुर के विकास को लेकर बहुत काम किए हैं।

करोड़ों रुपए के दो बैराज स्वीकृत के अलावा  सिक्स लेन सड़क निर्माण को अनुमति दी गई ।इसके अलावा प्रदेश के सभी किसानों को धान की बोनस राशि का आवंटन किया गया। तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले भाइयो को सीएम ने करोड़ो का तोहफा दिया है।

close