भाजपा नेताओं ने कहा…गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेसियों का हाई वोल्टेज ड्रामा…खत्म हुआ नौटंकीबाजों का खेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेसियों के जेल भरो आंदोलन को भाजपा नेताओं ने नौटंकी करार दिया है। भाजपा नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि भूपेश बघेल उच्च स्तर के स्टंटबाज हैं। लेकिन चुनाव में स्टंट से दाल नहीं गलेगी। भाजपाइयों ने कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन को ठकोसला बताया है। कहा कि जब आरोप सिद्ध हो जाएगा तो ड्रामा भी खत्म हो जाएगा।
                       भाजपा जोनप्रभारी दुर्गा सोनी,एल्डरमेन मनीष अग्रवाल, विजय ताम्रकार, रोशन सिंह ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर कहा है कि भूपेश बघेल का जेल जाना पब्लिसिटी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है। जिस व्यक्ति आंखो ने सीडी कांड के स्क्रिप्ट रचे हो…ऐसे लोगों को कभी भी विकास का रंग दिखाई नहीं दे सकता। यही कारण है कि उन्हें विकास नहीं दिखाई दे रहा है। जब जनता ने विकास के विरोध करने वालों को आइना दिखाया तो अब गिरफ्तारी का ड्रामा करना शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि चूंकि भूपेश समेत सभी कांग्रेसियों को पता चल चुका था कि एक दिन सीडी काण्ड को लेकर गिरफ्तारी की नौबत आएगी। इसलिए पीसीसी ने गिरफ्तारी के खिलाफ हाईटेक ड्रामा का स्क्रिप्ट लिखा ।
                     भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के हाईकमान को समझना होगा कि छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष जन विरोधी है। ऐसे प्रदेश अध्यक्ष को तुरंत पद से हटा दिया जाना चाहिए।. भाजपाइयों के अनुसार कांग्रेस के इतिहास में पहला मौका होगा कि किसी प्रदेश का अध्यक्ष सेक्स काण्ड की फर्जी सीडी लहराते देखा गया हो। निश्चित रूप से कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी के लिए मामला काला धब्बा जैसा है।
                                नेताओं के बताया कि पीसीसी प्रमुख ने ही सीबीआई जांच की मांग की थी। जब खुलासे की बात आई तो सत्याग्रह का नाटक करना शुरू कर दिया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का चरित्र और कार्यशैली से जाहिर हो गया है कि कांग्रेस की करनी और कथनी में भेद है।
      भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के हालत पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी में दरी उठाने वालों को किनारे कर दिया गया। कांग्रेसियों ने अपराधियों को नेता बना दिया है। यही कारण है कि देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी से किनारा कर लिया है।  20 साल के इतिहास में पहली बार देखने को मिला कि किसी मंत्री की राजनीतिक को समाप्त करने भयंकर साजिश की गयी। इसका खामियाजा साजिशकर्ताओ भुगतना पड़ेगा।
                      भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन कारनामो पर पर्दा डालने के लिए मात्र बेमतलब प्रयास के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस का जेलभरो आंदोलन जनजीवन को हलाकान करने और राजनीतिक चमकाने के अलावा कुछ नहीं है।
close