भाजपा नेताओं ने किया अपमान..सियाराम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20151014_130722बिलासपुर– बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक ने स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार पर कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभाव और अपमानित करने का आरोप लगाया है। बिल्हा विधायक ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम में उन्हें नहीं बुलाया गया। जिससे उनका अपमान हुआ है। वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   बिल्हा में आज सीएम ने सौगात की झ़ड़ी लगा दी। लेकिन कांग्रेस खेमा इस बात को लेकर नाराज दिखाई दिया कि उनके विधायक को कार्यक्रम में जानबूझकर नहीं बुलाया गया। आज सीजी वाल से चर्चा करते हुए बिल्हा विधायक ने बताया कि दो दिन पहले सबके पास आमंत्रण कार्ड पहुंचा लेकिन उन्हें पूछा नहीं गया। जबकि वे बिल्हा विधानसभा के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि कार्ड में खानापूर्ती के लिए उनका नाम तो डाला गया। लेकिन निमंत्रण कार्ड नहीं भेजा गया।

                    सियाराम कौशिक ने बताया कि इस प्रकार की हरकत ना केवल व्यक्तिगत बल्कि लोकतंत्र का भी अपमान है। यदि उन्हें नहीं ही बुलाने था तो कम से कम कार्ड में भी नाम नहीं डालना था। सियाराम ने बताया कि इस मुद्दे को हम विधानसभा में उठाएंगे। एक विधायक का इस प्रकार का अपमान ठीक नहीं है। सियाराम के अनुसार भाजपा नेता चाल चरित्र और चेहरे की दुहाई देते है। आज उनका चेहरा बेनकाब हो गया है। बिल्हा विधायक ने बताया कि मैने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल से इस बात की शिकायत की है।

Share This Article
close