भाजपा नेता के बेटे की गुंडागर्दी की कांग्रेस ने की निंदा, विरोध का मतलब मारपीट नहीं

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम के अधिकारी के साथ मारपीट की घटना की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इंदौर की घटना के लिये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि असहमति और विरोध का कतई मतबल ये नही है कि किसी के साथ मारपीट गुंडागर्दी की जाये। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा नेताओं को घमंड चरम पर है। आकाश विजयवर्गीय ने वही किया जो भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल में कर रहे है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा आततायी और आतंकियो के रास्ते पर चल पड़ी है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में ही भाजपा से जुड़े लोग गुंडागर्दी कर रहे है। इंदौर सहित देश के विभिन्न स्थानों पर हुई मारपीट की घटना से मोदी जी की न्यू इंडिया की तस्वीर साफ हो गई। भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय और उनके समर्थकों के द्वारा नगर निगम अधिकारी एवं पुलिसकर्मी के ऊपर की गई जानलेवा हमला यूपी, बिहार सहित देश के विभिन्न स्थानों पर हुई मॉब लिंचिंग की घटना से कम नही है।

संगठित होकर लाठी, डंडे, हथियारे से लैंस मारपीट गुंडागर्दी कर भय उत्पन्न करना भाजपा का संगठनात्मक गुण है, जो उन्हें आरएसएस से मिला है। लोकतंत्र पर भाजपा को भरोसा नहीं है। गुंडागर्दी और हथियारों के दम पर अधिकारियों पर रौब जमाने का प्रयास भाजपा के नेता कर रहे हैं। 15 साल तक सत्ता सुख भोग रहे भाजपा नेताओं की सत्ता की गर्मी अभी खत्म नही हुई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close