भाजपा नेता को पुलिस ने पकड़ा..चन्द्रप्रकाश ने कहा.रायपुर जाने से रोका गया..कई लोग नजरबन्द

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर-..कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को काला झण्डा दिखाने वालों में तमाम भाजपा नेताओं में से एक चंद्र प्रकाश सूर्या को भी पुलिस ने पकड़कर नजरबंद किया है। भाजपा नेता के अनुसार पदोन्नति में चल रहे आरक्षण रोस्टर प्रक्रिया का वर्तमान सरकार भूपेश बघेल पालन नहीं कर रही है। जिसके विरोध में 4 अप्रैल को रायपुर में महा आंदोलन का एलान किया गया है। 
 
             लाखों की संख्या में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग इकट्ठे हो रहे हैं। जहां पर जल सत्याग्रह कर मुख्यमंत्री  निवास का घेराव किया जाएगा। आन्दोलन कारियों को रोकने शासन प्रशासन मुस्तैद है। तीन जनवरी को ही सभी संगठन प्रमुखों को नजरबंद कर दिया गया है।
 
            इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह कई समाज प्रमुखों और संगठन प्रमुखों को पकड़ा गया है। किसी तरह का काला झंडा या  पुतला दहन कार्यक्रम पर रोक लगाया जा सके। बिलासपुर में भी करीब 42 संगठन के खिलाफ कदम उठाया गया है। प्रदश के सभी जिलों में 40 से 45 संगठन अपने अपने स्तर पर इस मिशन में  है। कुल मिलाकर लगभग 2000 संगठन आंदोलन को सफल बनाने में प्रयासरत हैं।
 
               भाजपा नेता के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शासन का निर्देश है कि प्रदेश के दूसरे जिलों से रायपुर आने वालों को रास्ते में ही रोका जाए। लेकिन भाजपा समेत तमाम संगठनों ने फैसला किया है कि रायपुर जाते समय जहां भी रोका गया..वहीं पर आंदोलन गतिविधियों को अंजाम दिया जाएगा।
 
                  भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आम जनता समेत दलित आदिवासी समाज के साथ अन्याय किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
TAGGED: , ,
close