भाजपा नेता ने कहा..क्वारंटीन बना सरपंचों का बोझ..होम-आइसोलेट हुए कांग्रेसी..जल्द होगा कोरोना विस्फोट

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—- भाजपा नेता दुर्गा सोनी ने श्रमिको की वापसी को जिले में कोरोना खतरा की घंटी बताया है। दुर्गा सोनी ने बताया कि कोरोना महामारी के समय पलायन से जूझ रहे मजदूरों के नाम पर सरकार जुबानी खर्च कर रही है।शहर और गाँव के गली मोहल्लों,स्कूलों,सामुदायिक भवनों में प्रशासन ने मजदूरों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। पलायन किये श्रमिको का श्रम विभाग के पास कोई पुख्ता हिसाब किताब नही है। श्रमिको की देखरेख महज खानापूर्ती है। 
 
            भाजपा नेता दुर्गा सोनी ने आरोप लगाया है कि कवारंटीन सेंटर में मजदूरों के साथ केवल मजाक हो रहा है। बाहर से घर लौटे मजदूर खुद को ठगा महसूस कर रहे है।खाने पीने से लेकर इलाज के नाम पर क्वारंटीन सेन्टर में केवल मजाक चल रहा है। सुविधाएं क्वारंटीन सेन्टक की वजाय कागजो में ही है। कई जगहो में मजदूर अपने घरों से खाना मंगवा रहे है। अनेकों जगह मजदूरों को सूखा राशन दिया जा रहा है। 
 
बिस्तर के नाम खाली जमीन
 
            जिला प्रशासन और सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि क्वॉरेंटीन सेंटर के लिए सरकार ने मेनू कार्ड जारी किया है। लेकिन पालन होते कही नहीं दिखाई दे रहा है।  अधिकांश जगहों पर चौकीदार नहीं है।  बैरिकेडिंग  नहीं होने से प्रवासी मजदूर मनमाने इधर उधर घूम कर कोरोना बांट रहे हैं। कई जगह तो बिस्तर की व्यवस्था नहीं है।ऐसे जगह मजदूर लोग मजूबरी में या तो जमीन पर या फिर दरी पर दिन रात गुजार रहे हैं। साफ-सफाई सैनिटाइजर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग यहां दिखावा सा ज्यादा कुछ नहीं है।
 
सरपंचो  पर कोरोना का बोझ
 
                   दुर्गा सोनी ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। घनी आबादी के बीच क्वॉरेंटीन सेंटर बनाए गए हैं। गांव में बनाए गए सेंटरों में मजदूरों को दी जाने वाली सुविधा और सेवाओ का बोझ सरपंचों पर थोप दिया गया है। शहर से लेकर गांव में बनाए गए सेन्टरों में एकत्रित किए गए लोग अवसाद का  शिकार हो रहे हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटरों में संचालन के लिए स्थानीय निकाय और पंचायत के प्रतिनिधियों को पर्याप्त राशि दी जानी चाहिए।  जिससे लोगों की बेहतर ढंग से देखभाल हो सके। देखरेख करने वालों की सुविधाओं और सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके। केवल घोषणाएं कर देने और फोटो खिंचवा लेने से,आंकड़ो का प्रबंधन संभव नहीं है। अब तो केवल विस्फोटक स्थिति का इंतजार है।
 
होम आइसोलेट हुए कांग्रेसी
 
                           दुर्गा सोनी ने विधायक, सरकार और कांग्रेसियों पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि जब सेवा की बारी आयी तो विधायक क्वारंटीन हो गए हैं। सरकार खुद की वाहवाही लूटने में व्यस्त है। एक समय कांग्रेसी राशन पानी लेकर घूम रहे थे। जब जीत और मात की बारी आयी तो सभी कांग्रेसी होमआइसोलेट हो गए हैं। 
 
 लाकडाउन को बनाया मजाक
लॉक डाउन एक  के समय प्रक्रिया को लेकर के केंद्र के साथ खीचतान चलती रही। लॉक डाल दो के समय तब्लीगी जमात को लेकर कहा सुनी हुई। लाकडाऊन 3 के समय कोटा से छात्रों की वापसी के मुद्दे पर राजनीति में उलझी रही। लॉकड़ाउन 4 में श्रमिकों की वापसी और उनके रखरखाव का सबसे बड़ा मुद्दा है। सच्चाई तो यह है कि प्रदेश सरकार ने लॉक डाउन को मजाक बनाकर रख दिया है। लोग अपनी मर्जी के मालिक हैं। शराब दुकानों में लंबी कतार है।  मंत्री कहते हैं दुआ करें कि मामले हजारों में ना हो? आने वाले दिनों में कोरोना की सुनामी की लहरों सकती है। इस  वक्तव्य जाहिर होता है कि प्रदेश की जनता की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह से उदासीन है। क्योंकि वह खुद भगवान के सहारे  है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close