भाजपा ने मनाया 38वाॅ स्थापना दिवस

Shri Mi
2 Min Read
IMG-20170406-WA0023बिलासपुर।भाजपा अपना 38वाॅ स्थापना दिवस मना रही है आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिये गर्व करने लायक अनेक ऐसी अनेक उपलब्धियाॅ है जिसके लिये हम सभी एक दूसरे को बधाई दे सकते है। 37 साल के इस सफर में शुन्य से शिखर तक कई सोपान देखे है। वास्तव में आज भाजपा ने राष्ट्रवादी दल के रूप में राष्ट्र के पूरा वैभव की पुर्न स्थापना में स्वर्णिम योगदान दिया है यह बात गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने बरतोरी, दगौरी व बिल्हा के बूथों में स्थापना पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कही।
सवन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सांगठनिक कौशल से भाजपा आज पंचायत से लेकर संसद तक प्रखरता के साथ उपस्थित है।सवन्नी ने आगे कहा कि कभी दो सांसदों से शुरू हुई अपनी संसदीय यात्रा आज 281 सांसदों तक पहुॅची है। देश में पहली बार स्पष्ट बहुमत से गैर कांग्रेसी सरकार बनी है साथ ही 30 वर्ष के बाद 2014 में देश की जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार देश में बनाकर एक स्थाई सरकार देने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी को दिया है।
                             स्थापना पर्व पर सेमरताल, मेलनाडीह, कर्रा, रैनपुर के बूथ में भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने अध्यक्षता करते हुये कहा कि स्थापना के पहले दिन से ही गैर कांग्रेसवाद की बात करने वाली भाजपा के लिये इससे अच्छी बात और क्या होगी कि अंततः पार्टी ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की ओर अग्रसर है। कभी देश पर एकक्षत्र राज करने वाली कांग्रेस आज मात्र 6 से 8 प्रतिशत हिस्से तक सिमट गई है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close