भाजपा पश्चिम मंडल की जम्बो टीम तैयार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bjp kamalबिलासपुर— मंत्री अमर अग्रवाल के दिशानिर्देश  और मार्गदर्शन में भाजपा, पश्चिम मण्डल पदाधिकारियों और सदस्यों की घोषणा की गयी है।मनीष अग्रवाल और मण्डल अध्यक्ष सहदेव कश्यप ने आज पदाधिकारियों का एलान किया है। मण्डल प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल ने बताया कि, पश्चिम मण्डल में चार उपाध्यक्ष,दो महामंत्री, पांच मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और पन्द्रह विशेष आमंत्रित सदस्यों को रखा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम का एलान करते हुए भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम मंडल में गुलशन ऋषि, रमेश लालवानी, नारायण तावड़कर, सुशील श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अंजना वर्मा, रमेश जायसवाल, शैलेन्द्र यादव, संजय गुप्ता, मधुबाला टंडन, अंजनी कश्यप, लक्ष्मीनारायण कश्यप, रीता बरसैया, बुला विश्वास, उषा भांगे को आमंत्रित सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है।

                     मनीष ने बताया कि  राजेन्द्र भण्डारी, देवेन्द्र गोस्वामी,  रीता भामरा और चंदना गोस्वामी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री पद पर अजीत सिंह भोगल, आनंद दुबे को नियुक्त किया गया है। पश्चिम मण्डल संगठन में  ध्रुव कोरी, हेमंत कलवानी, मनीष श्रीवास्तव, प्रतिभा संजीत मिश्रा और मिनाक्षी यादव की नियुक्ति मंत्री पद पर की गयी है। शिव खण्डेलवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

                          पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए भाजपा नेता ने बताया कि कार्यकारणी में राजेश पाण्डेय, प्रकाश त्रिवेदी, अभिषेक राम, सुभाषचंद्र जेना, संजय पाण्डेय, अनुज कुमार टंडन, सुकांत वर्मा, दिलीप सोनवानी, कमल जैन, किशोर कछवाहा, विपिन नायडू, मोहम्मद जफर जीतू, कलेश्वर सूर्यवंशी, दीपक श्रीवास्तव, रजनी ऋषि, सीमा दुबे, सीमा पाण्डेय, सुनीता मानिकपुरी और विकास शुक्ला को स्थान दिया गया है।

सहदेव कश्यप
मण्डल अध्यक्ष
भाजपा पश्चिम मण्डल
बिलासपुर छ.ग.
प्रति,
संपादक
दैनिक समाचार पत्र, ……………………………..
बिलासपुर छ.ग.

close