भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई कमल दीपावली…100 से अधिक महिलाओं ने किया पार्टी प्रवेश…मंत्री ने दी बधाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-भाजपा महिला मोर्चा ने अपने अपने घर के सामने कमल फूल की रंगोली बनाकर कमल दीपावली मनाने का संकल्प लिया है। महिला मोर्चा नेत्रियों ने 4 नवम्बर को जिले के साथ-साथ बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने घरों के सामने कमल फूल रंगोली बनाने के साथ दिया जलाकर कमल दीपावली मनाने का संकल्प लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             बिलासपुर विधानसभा में भाजपा महिला मोर्चा नेत्रियों ने अपने घरों के सामने कमल रंगोली बनाने के साथ दीपक जलाकर कमल दीपावली मनाने का संकल्प लिया। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि हमने कमल दीपावली मनाने के साथ संकल्प लिया है कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा सरकार की सरकार बनाएंगे। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से पांचवी बार रिकार्ड मतो से अमर अग्रवाल को जिताएंगे।

           महिला नेत्रियों ने बताया कि दीपावली पर्व में कमल पुष्प का खास महत्व होता है। दीपावली में देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित कर घर परिवार में सुख शांति समृद्धि की कामना की जाती है। भाजपा ने दीपावली को कमल दीपावली के रूप में मनाने का फैसला किया है। प्रत्येक मतदाता तक सुख समृद्धि का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया है।

                  भाजपा नेत्रियों ने कहा कि प्रदेश और बिलासपुर की जनता अच्छी तरह से जानती है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास कार्यों की पर्याय है। आज बिलासपुर को देश के नक्शें में जाना जा रहा है, तो इसकी मुख्य वजह विकास कार्य है। बेहतर साफ सफाई में बिलासपुर को देश में 23 वां स्थान हासिल हुआ है। इसका सारा श्रेय नगर विधायक निकाय मंत्री अमर अग्रवाल को जाता है।

                       कमल दीपावली कार्यक्रम में  भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों ने अपने अपने घरो के सामने कमल फूल बनाकर दीपक जलाया। कार्यक्रम में  महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी, स्नेहलता शर्मा, संध्या सिंह, जयश्री चौकसे, रजनी सोनी, सुमित्रा साहू, नीरजा सिन्हा, रश्मि मौर्य, सीमा पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद थीं।

100 से अधिक महिलायें भाजपा में शामिल

सरकण्डा परिक्षेत्र के भाजपा उत्तर मण्डल की 100 से अधिक महिलाएं भाजपा में शामिल हुई है। भाजपा में शामिल होने वाली महिलाओं ने विधायक निवास कार्यालय में मंत्री अमर अग्रवाल के हाथों भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में मंदाकनी साहू, बसंती यादव, ज्वाला उपाध्याय, गीता साहू, गीता श्रीवास, शोभा श्रीवास, शोभा राज, मथुरा राज, मालती साहू, फुलेश्वरी साहू, अमोलिया साहू, सरोज साहू, सरिता साहू, सरिता कश्यप, इतवारा कोरी, लक्ष्मीन सोनी, अगनेशिया एक्का, संध्या तिवारी, उर्मिला यादव, रामकुंवर साहू, ज्योति यादव, गौरी यादव, मोहनी, नर्मदा साहू, देवकुमारी तिवारी, अपर्णा पाण्डे, दामिनी पाण्डेय, गोपिका साहू, ज्योति साहू, शैल साहू, कुमारी पाण्डेय का नाम प्रमुख है।

close