भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा…निकाय मंत्री 27 के बाद भरेंगे नामांकन…पांचवी जीत के साथ बनाएंगे रिकार्ड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–निकाय मंत्री अमर अग्रवाल अब 27 अक्टूबर के बाद नामांकन दाखिल करेंगे। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार घोषणा के पहले जानकारी नहीं होने के कारण मंत्री ने 27 अक्टूबर को नामांकन भरने की घोषणा की थी। चूंकि 27 अक्टूबर को शासकीय अवकाश रविवार होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं होगा। इसलिए नई तारीख का फैसला जल्द किया जाएगा।
                            27 अक्टूबर को रविवार होने के कारण अब निकाय मंत्री अमर अग्रवाल आगामी तारीख को नामांकन भरेंगे। नामांकन की तारीख क्या होगी इसकी जानकारी अभी नहीं दी गयी है। मालूम हो कि एक दिन पहले अमर अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया था कि नामांकन 27 अक्टूबर को दाखिल करेंगे। लेकिन रविवार होने के कारण नामांकन भरना संभव नहीं होगा।
          कार्यालय से आलेख वर्मा ने बताया कि टिकट एलान के बाद अमर अग्रवाल के समर्थकों,संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश है। आम नागरिकों में भी उत्साह का वातावरण है। मालूम हो कि 1998 में पहली बार में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर विधायक बने अमर अग्रवाल पिछले 20 सालों से बिलासपुर विधानसभा से सदन में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भाजपा सरकार में पिछले 15 सालों से मंत्री भी हैं।
          आलेख वर्मा ने बताया कि अमर अग्रवाल के नामांकन पत्र दाखिले के पहले भाजपा कार्यकर्ता रैली निकालकर खुशी को जाहिर करेंगे। सभी मंडलों के  कार्यकर्ता पदाधिकारी रैली की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी आलेख ने जानकारी दी कि कार्यकर्ता पदाधिकारियों में जोश और उमंग देखते ही बन रहा है। क्योंकि निकाय मंत्री लगातार पांचवी बार जीत हासिल कर बिलासपुर विधानसभा के लिए रिकार्ड बनाएंगे।
TAGGED: , , ,
close