संसदीय सचिव चिंतामणि का सनसनीखेज आरोप..भाजपा में उपयोग किया जाता है..मेरा भी हुआ..यहां सुकुन है..कहा…वहां नहीं होता जनता का काम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- लोक निर्माण विभाग और पर्यटन संस्कृति विभाग संसदीय सचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा में रहकर काम करना मुश्किल है। क्योंकि वहां जनता का काम नहीं किया जाता था। मैने भाजपा में रहकर संस्कृति बोर्ड का चैयरमैन रहते काम किया। अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी था..लेकिन नहीं करने दिया गया। धोखा मिला पार्टी छोड़ दिया। कांग्रेस में सुकुन है। यहां जनहित में काम करने की भरपूर आजादी है। जबकि भाजपा में नेताओं का उपयोग किया जाता है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 सामरी से रायपुर जाने के दौरान लोकनिर्माण विभाग एवं पर्यटन मंत्री चिंतामणि महराज अल्पप्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने बताया कि शपथ लेने के बाद लाकडाउन हो गया। इसलिए अभी काम काज को समझना बाकि है। रायपुर जा रहा हूं.. जल्द ही स्थिति की जानकारी हो जाएगी। 

सरकार ने वादों को किया पूरा

                संसदीय सचिव ने बताया कि बहुत ही कम समय में भूपेश सरकार ने किए जनघोषणा पत्र में किए गए आधे से ज्यादा वादा को पूरा कर दिया है। सरकार के पास समय बहुत है..बाकी वादों को भी पूरा कर दिया गया। हमें बहुत कम समय में बिजली बिल हाफ..कर्ज माफ और किसानों से किए गए 2500 रूपए में धान खरीदी का वादा पूरा किया। पशुधन और किसानों के विकास को लेकर प्रदेश सरकार ने बहुत काम किया है। 

भाजपा में नेताओं का होता है उपयोग..यहां सुकुन

                 आप भाजपा में भी रहे..अब कांग्रेस सरकार संसदीय मंत्री है। कहां  ठीक लगा। चिंतामणि महराज ने कहा कि कांग्रेस में सुकुन है। काम करने की आजादी है। भाजपा में ऐसा कुछ नहीं था। सच तो यह है कि भाजपा में नेताओं का उपयोग किया जाता है। उनके साथ भी यही हूुआ। काम होने के बाद दरकिनार कर दिया जाता है। 

भटगांव चुनाव से दूरी

                चिंतामणि ने बताया कि भटगांव चुनाव के दौरान उनके साथ गलत हुआ। मैं साल 2004 से 2008 तक संस्कृत बोर्ड चेयरमैन रहा। इस दौरान बहुत काम किया। संस्कृत विषय को मुख्यधारा में शामिल किया। साल 1982 से संस्कृत के साथ अन्य हुआ । मैने चैयरमैन रहते शिक्षा विभाग में शामिल कराया।

          भाजपा में  किस प्रकार से उपयोग के सवाल पर चिंतामणि ने कहा वहां किसी प्रकार की आजादी नहीं है। काम करना मुश्किल था। यहां सब ठीक है। काम करने की आजादी है..यहां किसी का उपयोग भी नहीं होता है। 

कराएंगे जांच

                      सडकों की हालत जर्जर के सवाल पर संसदीय मंत्री ने कहा कि बरसात में काम रूका है। जल्द ही सड़को की हालत में सुधार होगी। रतनपुर  और कटघोरा के बीच बेशक सड़क बहुत जर्जर है..बरसात के बाद ठीक हो जाएगा। रनतपुर कोटा लोरमी मार्ग के सवाल पर कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। सड़क की स्थिति को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई भी करेंगे। उन्होने कहा कि बहतराई स्टेडियम निर्माण हुई लापरवाही को भी संज्ञान में लेंगे। 

जोगी लम्बे समय से काबिज..लेकिन जीतेंगे हम

            मरवाही चुनाव जोगी केन्द्रित होते नजर आ रहा है। सवाल के जवाब में चिंतामणि ने बताया कि जोगी परिवार का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। जोगी की सीट है…लेकिन इस बार कांग्रेस के पक्ष में परिणाम होगा। क्या जोगी चुनाव लड़ सकते हैं..यह जानते हुए भी कि जाति का मामला कोर्ट में है। सवाल को चिंतामणि महराज ने मुस्कुरा कर टाल दिया।

close