भाजपा में नेताओं का टोटा–अजीत जोगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

byte_3 ajit jogiरायपुर—छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के संस्थापक अजीत जोगी ने कहा कि देश की आजादी के 69 साल बाद भाजपा नींद से जागी है। तिरंगा यात्रा को ढकोसला बताते हुए जोगी ने कहा कि भाजपा के नेताओं को पराजय का पूर्वाभास हो चुका है। इसलिए तिंरंगा यात्रा के नाम पर लोगों की भावनाओं को कैश भाजपा कैश करना चाहती है। जबकि कल तक भाजपा को तिरंगा से एलर्जी थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जोगी ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि देश की आजादी के आंदोलन से भाजपा और संघ परिवार ने अपने आपको दूर रखा। भाजपा और राष्ट्रीय सेवक संघ के पूर्वजों में कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं है। तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा आजादी के आंदोलन में अपने पूर्वजों की गलती का प्रायश्चित कर रही है। लेकिन वह जनता के मन को नहीं बदल सकती है।

                        जोगी ने कहा है कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम का सहारा लेकर सत्ता में आई भाजपा और संघ परिवार के पास कद्दावर नेताओं का टोंटा है। इसलिए अब तिरंगा को हाईजैक कर गिरती साख को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा में केवल दो ही नेताओं स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय की बैसाखी थी। लेकिन तिरंगा यात्रा में उनके चित्र या बैनर तिरंगा यात्रा में साथ रखना भी गंवारा नहीं समझा गया है।

                     भाजपा तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित कर देश प्रेम के जज्बे का दिखावा कर रही है। भाजपा देश की जागरूक जनता को नासमझ समझने की भूल कर रही है। प्रदेशवासियों के गले से बात उतर भी नहीं रही है।

 

close