भाजपा में संशय बरकरार…पार्षदों के साथ चली लम्बी बैठक..बड़े नेताओं का फैसला..शपथ ग्रहण के बाद खोलेंगे मेयर प्रत्याशी का पत्ता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
bilaspur mayar,election,news,bilaspur news

बिलासपुर—- करबला स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बिलासपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी और पूर्व राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश की उपस्थिति में भाजपा पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश निगम चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,विधायक रजनीश सिंह, सांसद अरूण साव समेत जिला और प्रदेश  भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूूद थे।इस दौरान सभी 32 पार्षदों नेसंगठन के फैसले को सर्वसम्मिति से मानने का एलान किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

           शुक्रवार को देर शाम तक भाजपा पार्षदों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। घंटों चली बैठक को प्रेम प्रकाश पाण्डेय, अमर अग्रवाल, रजनीश सिंह, अरूण साव, हर्षिता पाण्डेय ने संबोधित किया। इस दौरान मेयर चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान भाजपा के सभी 32 पार्षदों ने एकसुर में दुहराया कि संगठन के आदेश का पालन किया जाएगा। यदि संगठन उचित समझे से संख्याबल को नजरअंदाज करते हुए भाजपा से प्रत्याशी को मेयर पद के लिए उतारा जाए।

                सूत्रों की माने तो बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि यदि समय पर जरूरी चार पार्षदों की व्यवस्था होती है तो कुछ शर्तों के साथ मेयर चुनाव को लेकर प्रत्याशी को मैदान मेंउतारा जा सकता है। चर्या के दौरान यह भी बात सामने आयी कि यदि चार पार्षद भाजपा का समर्थन करते हैं तो समर्थने देने वालों में से किसी एक को सभापति बनाया जा सकता है। 

                        फिर भी घंटो चर्चा के बाद पार्टी केआला नेता इस निर्णय नहीं पहुंच सके कि प्रत्याशी उतारा जाय या नहीं। यदि उतारा जाता है तो चेहरा कौन होगा। बैठक के बाद प्रेम प्रकाश पाण्डेय, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, हर्षिता पाण्डेय समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं की बन्द कमरे मेंलम्बी बातचीत हुई। खबर लिखे जाने तक मंथन का दौर चल रहा था। बताया जा रहा है कि चुनाव लड़ने की सूरत में पार्षदों के शपथ के बाद प्रत्याशी के चेहरे का एलान किया जाएगा। 

                   जानकारी के अनुसार विनोद सोनी, दुर्गा सोनी,विजय ताम्रकार, राजेश सिंह, उमेश चन्द्रकुमार और अशोक विधानी में से कोई भी हो सकता है। जानकारी छनकर यह भी आ रही है कि जो चेहरा चार पार्षदों की व्यवस्था करेगा उसे ही मैदान में उतारा जाएगा।

               वहीं नाम जाहिर नहीं करने की सूरत में भाजपा के एक पार्षद ने बताया कि यदि पार्टी  मेयर के लिए उनके नाम पर विचार करती है तो चार पार्षद दण्डवत करने को तैयार हैं।

close