भाजपा युवा नेताओं ने सरकार को दिलायी याद.. लगाया चौपाल..हस्ताक्षर अभियान चलाकार पूछा सवाल..कब खत्म होगा युवाओं का इंतजार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-युवा मोर्चा बेलतरा शहर मंडल ने चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार की युवाओं के प्रति उदासीनता और वादाखिलाफी का विरोध किया। चौपाल का आयोजन कोनी मुख्य मार्ग में किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र को सभी के सामने पेश किया। बेरोजगार युवाओं  को 2500 रुपये प्रति माह भत्ता देिए जाने की मांग की।
 
            भाजपा युवा मोर्चा बेलतरा शहर मण्डल के नेता और कार्यकर्ताओं कोनी मार्ग पर सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ चौपाल लगाया। युवाओं से हस्ताक्षर कर फॉर्म भरवाया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश स्तर पर अगस्त में युवा मोर्चा ने मंडल स्तर पर युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर में भी जिले के भी सभी मंडलों में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
 
                 भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी को युवाओं के बीच पहुंचकर बताया जा रहा है। युवा चौपाल अभियान में लगभग 600 युवाओं ने अपना हस्ताक्षर कर फॉर्म भरकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराई है। आने वाले समय मे युवा मोर्चा युवाओं के अधिकार और रोजगार के लिए उग्र लड़ाई लड़ेंगे।
 
                            इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी,भाजयुमो प्रदेशकार्यसमिति सदस्य अनमोल झा,भाजपा मंडल अध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी,महामंत्री जित्तू साहू,संजय मिश्रा,रत्नाकर श्रीवास,भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य कुंदन दुवँ,यश देवांगन,ओमकार पटेल,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, अभिषेक साव,संदीप पटेल,हिमांश देवांगन,सुमित मोहले,अरुण रजक,शशांक श्रीवास्तव, आदि भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close