भाजपा युवा मोर्चा ने कहा… सीएम के नाम देंगे पत्र…बताएंगे बढ़ रहा आक्रोश…हाथ पर हाथ रखकर बैठी है पुलिस

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
bjp,launches,campaign,theme song,party,focuses,phir ek baar modi sarkar,gujrat, election, 2017, bjpबिलासपुर—विराट सराफ अपहरण कांड के खिलाफ भारती जनता पार्टी युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का एलान किया है। युवा मोर्चा नेताओं ने बताया कि 26 अप्रैल शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन दिया जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि पांच दिन बीत चुके है बिलासपुर करबला रोड कश्यप कॉलोनी निवासी विवेक सराफ के पुत्र विराट सराफ का पता नहीं लगाया जा सका है। पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।
                       घटना को लेकर शहर की जनता में दिनों दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जब से सरकार बदली है शहर मेंं आए दिन गुंडा गर्दी, मारपीट, लूट, डकैती की घटनायें तेजी से बढ़ी है। प्रदेश सरकार गहरी निद्रा में है। विराट सराफ का अपहरण दिन दहाड़े हो जाना गंभीर मामला है।
                    भाजपा यूथ नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर कलेक्टर कार्यालय पहुॅचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जॉच में तेजी लाने को कहा जाएगा। अपहरण कार्यकर्ताओं की तह तक पहुॅचने की मांग करेंगे।
close