भाजपा यूथ विंग करेगा नागरिक अभिनंदन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

bjp1बिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 8 दिसम्बर गुरूवार को नोट बंदी पर आभार कार्यक्रम का ऐेलान किया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विमुद्रीकरण अभियान से कालाधन और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। नोटबंदी अभियान के ऐतिहासिक फैसले के एक माह पूर्ण होने पर मोर्चा कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को बधाई देंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                 दीपक ने बताया कि देश की जनता ने धैर्य और साहस का परिचय दिया है। आम जनता का 8 दिसम्बर गुरूवार को डाॅण.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में दोपहर 1 बजे से आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह,  भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमाव, और घनश्याम कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

close