भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी..हेमचन्द

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG_0778बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी का 36वाॅ स्थापना दिवस राघवेन्द्र राव सभा भवन में भाजपाइयों ने उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम के शुरू में भाजपा नेताओं ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलित किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             सभा को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होने कहा कि आज के ही दिन 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना की गई थी। कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से भारतीय जनता पार्टी विशाल वटवृझ के रूप में आज सबक सामने है। इसका श्रेय केवल और केवल कार्यकर्ताओं को जाता है।

                 हेमचन्द यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे राजनैतिक पार्टी है।  केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार है।भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं। आमजनों को योजनाओं की जानकारी दें। यादव ने कहा कि भाजपा देश की एकता और अखण्डता के लिये कार्य कर रही है। पार्टी का मुख्य उद्दे्श्य  देश की प्रगति और उन्नति के लिये राष्ट्रवाद के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ता आज  देश के कोने.कोने में राष्ट्रहित के कार्यो में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। आज केन्द्र से लेकर देश के अनेकों राज्यों में भाजपा की सरकार है। गांव गरीब  किसान और युवाओं के लिये सरकार लगातार काम कर रही है। लोगों को इसका सीधा लाभ भी मिल रहा है।

                              भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने स्थापना दिवस के साथ हिन्दु नववर्ष चेट्रीचण्ड महोत्सव चैत्रनवरात्रि की अग्रिम बधाई देते हुएक कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय और डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर चलकर पार्टी लगातार काम कर रही है। विषम परिस्थितियों में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार देशहित के लिये हर चुनौती को स्वीकार किया। तब जाकर आज देश की सबसे लोकप्रिय राजनैतिक दल के रूप में भाजपा ने स्थान बनाया है।

                           विशेष आमंत्रित सदस्य राजा पाण्डेय ने कहा कि एकात्म मानववाद सर्वप्रथम 1965 में दीनदयाल उपाध्याय ने दी थी। पार्टी सामाजिक रूढिवाद की समर्थक है और विदेश नीति राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर केन्द्रित हैं। हालांकि 1998.2004 की राजग सरकार ने किसी भी विवादास्पद मुद्दे को नहीं छुआ और इसके स्थान पर वैश्वीकरण पर आधारित आर्थिक नीतियों और सामाजिक कल्याणकारी आर्थिक वृद्धि पर केन्द्रित रही। पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत का नव निर्माण कर कर रहे हैं। उनके प्रयासों से देश में विकास की गंगा बह रही है।

                         भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधा वर्मा और महापौर किशोर राय ने पार्टी की रीति.नीति सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जब भाजपा का गठन किया गया था तो सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने की कोई कल्पना नहीं थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और निष्ठा से पार्टी को शीर्ष सत्ता तक पहुंचाया है। आज भाजपा को भारत माता की सेवा करने का मौका जनता ने पार्टी को दिया है। भारत माता की जय बोलना हमारी परंपरा है । हम देश की जयकार लगाने में गर्व का अनुभव करते हैं।

close