भाजपा सरकार में मंत्री भी नहीं करते थे काम..शैलेश ने बताया…हमारी सरकार में संगठन भी कर रहा काम..एसपी से कहा कड़ी कार्रवाई करें

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर–भाजपा सरकार के समय कार्यकर्ता विधायक तो छोड़िए…मंत्री भी काम नहीं किया करते थे। कांग्रेस सरकार आने  के बाद मंत्री विधायक तो छोड़िए जनहित में कार्यकर्ताओं को भी काम करने को कहा गया है। पहली बार कांग्रेस भवन में सरकार के निर्देश पर विधायक शैलेश पाण्डेय ने जनदर्शन लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। पाण्डेय ने बताया कि समस्या लेकर आने वाले लोगों को हमारे यहां आरएसएस भाजपा या कांग्रेस का होकर नहीं दिखा जाता है।  पहले दिन कुछ समस्याओं को तत्काल तो कुछ को समय के साथ निराकरण का आदेश दिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                         पहली बार जिला कांग्रेस कार्यालय में विधायक जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनदर्शन कार्यक्रम में विधायक शैलेश पाण्डेय एक घण्टे देरी से पहुंचे। उन्होने बताया कि मिट्टी तेल गली में कुछ मुद्दों को लेकर विवाद था। लोगों की समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए मौके पर मौजूद होना पड़ा। खुशी की बात है कि समस्या का निराकरण शांतिपूर्ण हुआ। लेकिन मामला जनहित का था…इसका बात जनता भी जानती है।

           शैलेश ने बताया कि विधायक से लेकर मंत्री और पदाधिकारियों को लोगों की समस्याओं को जनदर्शन के माध्यम से सुनने का निर्देश सरकार और संगठन ने दिया है। पहले दिन साफ सफाई और आवास को लेकर समस्याएं मिली है। साफ सफाई की समस्याओ को तत्काल निराकरण करने को कहा गया है। आवास की समस्याओं को भी दूर करने का निर्देश अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। पाण्डेय ने बताया कि कुछ शिक्षा के क्षेत्र से भी समस्याएं आयी है। उसका भी निकारण किया गया है।

                             शिकायत है कि अधिकारी कार्यकर्ताओं की बातों को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। फिर जनता की समस्याएं कैसे सुलझेगी। शैलेश ने बताया कि कार्यकर्ताओं की बातों को अधिकारियों को सुनना होगा। अभी तक फिलहाल ऐसी शिकायत नहीं आयी है कि अधिकारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहे हैं। दरअसल आरोप ही गलत है। अधिकारियों को जनहित में सामंजस्य बैठाकर सरकार के साथ चलना ही होगा।

                    किस प्रकार की समस्याएं आ रही हैं के सवाल पर शैलेश ने बताया कि कुछ पुरानी और कुछ नयी हैं। पुरानी सरकार ने जनता को केवल धोखा दिया है। समस्याएं बहुत हैं। उन्हें तेजी से हल करने के लिए ही जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा सरकार में मंत्री की बात तो दूर..विधायक और कार्यकर्ता भी जनता की समस्याओं को सुनते तक नहीं थे। लेकिन हमारी सरकार में मंत्री विधायक के साथ कार्यकर्ताओं को भी जनहित के कार्यों का निराकरण करने को कहा गया है।

                       जनदर्शन के बहाने निकाय चुनावों की तैयारी तो नहीं.शैलेश ने बताया कि चुनाव शेड्यूल के साथ होंगे। जनदर्शन केवल समस्या निवारण के लिए लगाया जा रहा है। कांग्रेस नेता पंकज से मारपीट के सवाल पर विधायक ने कहा कि रेलवे ठेकेदार की दादागिरी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हमने पुलिस कप्तान को निर्देश दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसी गलती दुबारा ना हो…यह भी सुनिश्चित किया जाए। नियम खिलाफ काम करने वाले रेलवे स्टैण्ड ठेकेदार के खिलाफ उचित कदम उठाने का निर्देश रेलवे प्रबंधन को दिया गया है। विधायक जनदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

close