भाजपा सांसद मंत्रियों को अपने विकास से फुरसत नहीं…भावुक अटल ने कहा…बीजेपी ने किया सेनानियों का अपमान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने गुरूवार को मुंगेली जरहागाॅव और बरेला में जिला कांग्रेस कमेटी ब्लाक कांग्रेस जोन सेक्टर और बूथ लेबर कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। अटल ने कहा कि पन्द्रह सालों में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और मंत्रियों का जमकर विकास हुआ। अनुसूचित जाति के नाम पर अपने परिवार का कल्याण किया। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी को सांसद कोटे से लेकर खुद चला रहे हैं।

                        कांग्रेस प्रत्याशी अटल ने कहा कि खुड़िया बांध के कारण मुंगेली जिला उपज के मामले में साधन सम्पन्न है। लेकिन पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। हम बौद्धिक-संपदा का पलायन नहीं रोकने असमर्थ साबित हुए हैं। इसकी मुख्य वजह क्षेत्र में रोजगार के अवसर विकसित करने में भाजपा सरकार फिसड्डी साबित हुई है। सांसद-मंत्री खुद के विकास में व्यस्त हैं। जनप्रतिनिधियों को पढे-लिखे नहीं होने का खामियाजा मुंगेली अंचल को भुगतना पड़ रहा है।

                       अटल ने वायदा किया कि मुंगेली अंचल का पुराना वैभव स्वास्थ्य और उच्च शैक्षणिक सुविधा विकसित कर लौटाया जाएगा । अटल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया। अटल ने बताया कि संभाग में सबसे ज्यादा सेनानी मुंगेली जिले में ही रहते हैं। जिनका कांग्रेस के आंदोलन और देश  की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भावुक होकर अटल ने कहा कि दुःख होता है कि हमारे महान क्रांतिकारियों और उनके योगदान को इतिहास के पन्नों में दफन करने की साजिश भाजपा सरकार ने की है। सेनानियों को हमेशा के लिए भूलाना में बीजेपी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा गया। अटल ने आश्वासन दिया कि केन्द्र में सरकार बनते ही सेनानी परिवार के स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान को ना केवल याद किया जाएगा। बल्कि उनकी पीड़ा को भी दूर करने के भगीरथ प्रयास होगा।

                             जिला कांग्रेस  कमेटी की बैठक में अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ब्लाक अध्यक्ष – संजय सोनवानी अर्जुन तिवारी ब्लाक अध्यक्ष रोहित शुक्ला  रामकुमार साहू लखनलाल कश्यप रामशरण  खांडेकर ने भी संबोधित किया। शाम को नवांगाॅव के ग्राम टेमरी में लोकसभा प्रत्याशी  ने बूथ लेबल कार्यकर्ताओं की बैठक ली । गाॅवों में सघन जनसम्पर्क किया। अंबालिका साहू और नेतराम साहू ने भी बैठक को संबोधित किया।

नीतू का मस्तूरी वासियों से जनसम्पर्क

               कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव की धर्मपत्नी नीतू श्रीवास्तव महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा पाण्डे अनिता लव्हात्रे के साथ मस्तूरी विधानसभा में जनसम्पर्क किया। देवरीखुर्द दर्रीघाट मस्तूरी वेद-परसदा टिकारी बकरकुदा मल्हार पचपेड़ी चिल्हाटी हरदी और कुकुरदीकला में सघन जन सम्पर्क कर अटल श्रीवास्तव के लिए जीत का आशीर्वाद मांगा।

close